अपडेटेड 3 March 2026 at 16:27 IST
Chandra Grahan 2026: आज शाम दिखेगा 'ब्लड मून', चंद्र ग्रहण के कई दिन बाद तक इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट; रहना होगा सावधान
Unlucky Zodiac Signs 2026: चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक और खगोलीय घटना है। अगर आप शांत मन से इस समय को संभालते हैं, तो यह आपके लिए आत्मविश्लेषण और सकारात्मक बदलाव का मौका भी बन सकता है।
Lunar Eclipse 2026 Unlucky Zodiac Signs: 3 मार्च 2026 यानी आज शाम आसमान में एक बेहद खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। आज पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा और चांद लाल रंग का दिखाई देगा। इसी कारण इसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चांद पर पड़ती है, तब चांद का रंग तांबे या लाल जैसा नजर आता है। यह नजारा जितना खूबसूरत होता है, उतना ही रहस्यमयी भी लगता है।
मन और भावनाओं पर असर
ज्योतिष के अनुसार, पूर्ण चंद्र ग्रहण का असर सीधे तौर पर मन और भावनाओं पर पड़ता है। इस दौरान लोग ज्यादा सोचने लगते हैं, छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं और हर काम को परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे समय में मानसिक दबाव बढ़ना स्वाभाविक है, इसलिए खुद को शांत रखना और जल्दबाजी में फैसले न लेना बेहद जरूरी है।
यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, जो जिम्मेदारी, आत्मसम्मान और अनुशासन से जुड़ी मानी जाती है। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका असर थोड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं वे 4 राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के सोचने और बोलने के तरीके में बदलाव आ सकता है। आप चीजों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में बातचीत का तरीका बदलेगा। कुछ रिश्ते मजबूत होंगे तो कुछ में दूरी आ सकती है। यह समय नई सीख और अनुभव देने वाला है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आत्मचिंतन का है। आप अपनी परफेक्शन की आदत और काम के दबाव को लेकर गंभीरता से सोच सकते हैं। यह ग्रहण आपको सिखाएगा कि हर चीज को पूरी तरह परफेक्ट बनाना जरूरी नहीं होता। थोड़ा आराम करें, खुद को स्वीकार करें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन के बड़े फैसलों पर सोचने का है। आप अपने विचारों और रिश्तों को नए नजरिए से देख सकते हैं। कुछ पुराने विश्वास बदल सकते हैं और आप ज्यादा व्यावहारिक सोच की ओर बढ़ेंगे। दोस्तों और करीबी लोगों के साथ संबंधों में नई समझ विकसित होगी। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ने का संकेत देता है। आप अपने मन की आवाज ज्यादा सुनेंगे और उसी के अनुसार फैसले लेने की कोशिश करेंगे। भावनात्मक संतुलन बनाना इस समय बेहद जरूरी है। यह अवधि आपको अपने रिश्तों, विश्वास और जीवन के उद्देश्य को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगी।
किन बातों का रखें ध्यान?
- बिना सोचे-समझे फैसले न लें।
- मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या प्रार्थना करें।
- किसी से बहस करने से बचें।
- अपनी सेहत और नींद का खास ध्यान रखें।
चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक और खगोलीय घटना है। इसे डर या घबराहट की नजर से नहीं, बल्कि जागरूकता और संयम के साथ देखना चाहिए। अगर आप शांत मन से इस समय को संभालते हैं, तो यह आपके लिए आत्मविश्लेषण और सकारात्मक बदलाव का मौका भी बन सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 16:27 IST