अपडेटेड 12 March 2025 at 19:03 IST

Chandra Grahan 2025: होली पर लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय

बता दें, इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत पर पड़ेगा। जानते हैं...

Chandra Grahan 2025: होली पर लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय | Image: X

Chandra Grahan 2025: 2025 में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण इस बार होली पर लग रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि सूतक कब लगने वाले हैं और क्या यह चंद्र ग्रहण भारत में मान्य होगा। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या चंद्र ग्रहण भारत में लगने वाला है? क्या भारत में दिखेगा या नहीं? जानते हैं इसके बारे में...

पूर्णिमा का समय

बता दें, इस साल होली 13 मार्च और 14 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में 13 मार्च को छोटी होली और 14 मार्च को बड़ी होली मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने जा रहा है। बता दें कि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 पर होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 पर होगा।

होलिका दहन पर यदि कुछ उपाय किए जाएं तो इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर से नकारात्मक उर्जा भी दूर होती है। ऐसे में आप इस दिन अपने परिवार वालों के ऊपर से और अपने ऊपर से नारियल को तीन से सात बार घुमाएं और होलिका दहन में छोड़ आए। ऐसा करने से सारी नकारात्मक शक्ति दूर हो सकती है।

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 14 मार्च दिन शुक्रवार को लगने वाला है। ऐसे में भारत के समयानुसार यह सुबह 10:41 मिनट से दोपहर 2:18 बजे तक (दिल्ली समय) रहेगा। वहीं स्थान भेद की मानें तो 9:29 से 3:29 बजे तक रहेगा। इस दिन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि है। पर होलिका दहन पर भारत में चंद्र ग्रहण का असर नहीं रहने वाला है। यानी कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होंगे। आप धूलेंडी का पर्व बड़े धूमधाम से मना सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Holika Dahan 2025: कौन हैं होला माता? जिनकी पूजा के बिना अधूरी है होली

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 March 2025 at 19:03 IST