अपडेटेड 7 September 2025 at 08:08 IST
Chandra Grahan 2025 Upay: आज भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण, ग्रहण से पहले और बाद में जरूर करें ये काम; जानें सूतक काल का समय
Chandra Grahan 2025 Upay: आज भारत में चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। अब ऐसे में सूतक काल कब से लग रहा है और ग्रहण से पहले और बाद में क्या करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Chandra Grahan 2025 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि और पितृपक्ष पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह 07 सितंबर 2025 यानी कि आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है। जब चंद्रग्रहण लगता है तो उससे 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। वहीं किसी भी ग्रहण को लेकर हमारे शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है।
आपको बता दें, चंद्रमा मन, मानसिक शांति, भौतिक सुख-शांति और जल का कारक माना जाता है और भी चंद्रमा पर ग्रहण लगता है तो इसके अशुभ असर जातक के दैनिक जीवन पर पड़ता है। अब ऐसे में चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण से पहले और बाद में क्या करना चाहिए और सूतक काल का समय क्या है?
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल का समय क्या है?
- चंद्रग्रहण से पहले सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से आरंभ हो रहा है। इस दौरान से कोई भी नए काम करने से बचें।
- मध्य रात्रि-1 बजकर 27 मिनट को इसका समापन होगा।
- चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 28 मिनट 2 सेकेंड की होगी।
चंद्रग्रहण से पहले क्या काम करें?
- चंद्रग्रहण से पहले आप फूल और तुलसीदल इस दिन तोड़ने से बचें।
- ग्रहण से पहले चावल, आलू को छू लें और फिर आप पंडित जी को देने के लिए अलग रख दें।
- ग्रहण से पहले आप सभी भोजन और जल में तुलसीदल डाल दें।
- ग्रहण से पहले आप पूजा करें और अपने घर के मंदिर के कपाट बंद कर दें।
चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें?
- चंद्रग्रहण के दौरान भगवान गीता का पाठ करें।
- ग्रहण के दौरान सुंदरकांड का पाठ करें। यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
- इस दौरान आप भगवान शिव की आराधना करें। आप अपने आराध्य की ध्यान करें।
- चंद्रग्रहण के दौरान आप भजन और भगवान का नाम-जप करें।
चंद्रग्रहण के बाद किन कामों को करना चाहिए?
- चंद्रग्रहण के बाद आप जो छुए चावल और आलू है। आप उसे पंडित जी को देदें।
- चंद्रग्रहण के बाद आप दान-पुण्य जरूर करें।
- आप जो भी खाना ग्रहण से पहले बनाकर रखे थे, आप उसे पशु-पक्षी को देदें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 7 September 2025 at 08:08 IST