अपडेटेड 20 August 2025 at 19:42 IST

Chandra grahan 2025: कुंभ राशि में लगने जा रहा है चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों के बल्ले ही बल्ले

Chandra grahan 2025: पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। अब ऐसे में इससे किन राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Chandra grahan 2025 | Image: Freepik

Chandra grahan 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 07 सितंबर को लगने जा रहा है।  वहीं चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में होने जा रहा है। पंचांग के हिसाब से भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। अब ऐसे में इस ग्रहण से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें धन लाभ हो सकता है और सुहरे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

चंद्रगहण से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

चंद्रग्रहण से मेष राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार में नया डील मिल सकता है। मेष राशि के जातकों की सेहत में पहले से सुधार होगा। मेष राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। 

चंद्रग्रहण से मिथुन राशि वालों को होंगे फायदे

चंद्रग्रहण से मिथुन राशि के जातकों को निवेश से लाभ होगा। इस राशि के जातकों की मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। आपकी सभी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। 

चंद्रग्रहण से कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ 

चंद्रग्रहण से कन्या राशि के जातकों को शत्रु से राहत मिल सकती है। इस राशि के जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। माता-पिता के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी पर भी अधिक विश्वास करने से बचें। वरना आपका नुकसान हो सकता है। 

ये भी पढ़ें - VIRAL VIDEO: पति हो तो ऐसा... पत्नी ने रखी ख्वाहिश तो बेडरूम की छत पर बनवा दिया कांच का स्विमिंग पूल, दुनिया भर में हो रही चर्चा

चद्रग्रहण से धनु राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर 

चंद्रग्रहण से धनु राशि के जातकों को विवाद से बचने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। करियर में लाभ हो सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आपकी वाणी से सभी लोग प्रभावित हो सकते हैं। 
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 19:42 IST