Chandra Gochar 2025: आज चंद्रमा करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन; आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
Chandra Gochar 2025: मन के कारक चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Chandra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। चंद्रमा का संबंध माता, सुख-सुविधाओं से है। जब यह ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो सभी 12 राशियों के जीवन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। वहीं चंद्रमा आज यानी कि गुरुवार के दिन वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और सुख-सविधा मिलेंगी। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से प्रभाव
चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर करना विशेष रूप से करियर और वित्त के मामलों में स्थिरता और वृद्धि का संकेत देता है। चूंकि वृषभ राशि धन के संचय और भौतिक संसाधनों से जुड़ी है, इसलिए इस दौरान किए गए प्रयास जमीन से जुड़े फल देते हैं। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है, उन्हें इस गोचर से मानसिक शांति भी मिलेगी।
वृषभ राशि वालों को होगा लाभ
यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जिसे स्वराशि गोचर कहा जाता है। यह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं, और आपको नया जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है। आर्थिक रूप से, अटका हुआ धन वापस मिल सकता है या निवेश से लाभ होगा।
ये भी पढ़ें - Cloves Benefits: रोज सुबह लौंग चबाने से शरीर को मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे, आज से ही खाना करें शुरु
कन्या राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर सहयोग और साझेदारी के क्षेत्र में लाभ देगा। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग वित्त या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। नया स्रोत से आय शुरू हो सकती है, जिससे आपका बजट सुधर जाएगा।
मकर राशि वालों को नौकरी में मिलेगी पदोन्नति
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर भाग्य का साथ लाएगा। नौकरी में पदोन्नति की प्रबल संभावना है, खासकर यदि आप लंबे समय से किसी अच्छे अवसर का इंतजार कर रहे थे। आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है, जिससे आपकी जमा पूंजी बढ़ेगी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 November 2025 at 11:10 IST