अपडेटेड 14 July 2024 at 17:22 IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया दुश्मनों से रहना है सावधान तो जरूर करें ये काम

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति के अनुसार, किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे सामने वाला व्यक्ति आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जानते हैं इनके बारे में...

चाणक्य की नीतियों का पालन | Image: freepik

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने हमें अपनी नीतियों के आधार पर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो हमें सीखाते हैं कि जीवन में किन लोगों से दूर रहना चाहिए। वही हमें वे यह भी बताते हैं की सफलता के लिए किन चीजों को अपनाना चाहिए आज हम बात कर रहे हैं कि व्यक्ति को कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे दुश्मन उनके बाल भी बांका न कर सके। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आचार्य चाणक्य की किस नीति के माध्यम से जानेंगे कि व्यक्ति को किन बातों का ख्याल (Acharya Chankaya Nitiyaan) रखना चाहिए, जिससे दुश्मन उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

आचार्य चाणक्य के अनुसार, किन बातों का रखें ख्याल

  1. व्यक्ति को कभी भी मूर्ख लोगों से विवाद नहीं करना चाहिए। बता दें कि जितना हो सके उतना मूर्खों से विवाद करने से बचें। ऐसा करना दीवार पर सर पटकने के बराबर होता है। 
  2. व्यक्ति को कभी भी अपनी कमजोरी को नहीं बताना चाहिए, इससे व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक पर भावनात्मक नुकसानों का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  3. इससे अलग यदि हम अपनी कमजोरी किसी व्यक्ति को बताते हैं तो व्यक्ति आपका फायदा भी उठा सकता है। 
  4. कभी भी किसी व्यक्ति को अपनी कमजोरी इसलिए भी नहीं बताते कि कभी वह मित्र मुसीबत के वक्त शत्रु बन जाए तो वह आपकी कमजोरी से आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 
  5. व्यक्ति को अपना खर्चा बेहद ही सोच समझकर करना चाहिए। फिजूल खर्ची करने से बचना चाहिए और भविष्य के लिए धन जोड़कर रखना चाहिए। 
  6. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं पर ऐसा करना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में किसी पर भी अंधा विश्वास नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Vastu Tips: तेज पत्ते पर रखकर जलाएं ये 2 चीज, खत्म होता है वास्तु दोष

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 July 2024 at 17:22 IST