अपडेटेड 20 August 2024 at 13:19 IST

Chanakya Niti: मरने के बाद व्यक्ति के साथ जाती है ये चीज, स्वर्ग-नर्क का होता है फैसला

Chanakya Niti in hindi: क्या आप जानते हैं जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके साथ एक और चीज जाती है। जानते हैं उसके बारे में...

चाणक्य नीति | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य द्वारा कही गईं बहुत बातें जीवन को सफलता के मार्ग पर ले जाती हैं। वहीं आचार्य चाणक्य ने हमें यह भी बताया है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके साथ कौन सी चीज जाती है। जी हां, वैसे तो आपने सुना होगा कि मृत्यु के वक्त व्यक्ति खाली हाथ ही जाता है पर ऐसा नहीं है। उसके साथ एक चीज और जाती है जो स्वर्ग और नरक का फैसला करती है कि वह व्यक्ति स्वर्ग जाएगा या नरक। 

आज का हमारा लेख इस चीज पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति के मरने के बाद उसके साथ कौन सी चीज जाती है। पढ़ते हैं आगे… 

मरने के बाद क्या साथ जाता है?

  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति के साथ उसके अच्छे व बुरे कर्म भी जाते हैं। जी हां, उसके कर्म हमेशा उसका साथ देते हैं। 
  • जब व्यक्ति देह त्याग कर जाता है तो अच्छे व बुरे कर्म अंतकाल में भी उसके साथ ही जाते हैं। आदमी जैसा भी कर्म करता है मौत के बाद उसे कर्मों का फल मिलता है। 
  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, धर्म या अधर्म के कार्य मनुष्य करता है। ऐसे में उन्हीं के मुताबिक वह फल भोगता है। 
  • वहीं चाणक्य ने बताया है कि जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म ही करने चाहिए। कभी भी किसी अन्य का नुकसान नहीं करना चाहिए। 
  • जो मनुष्य अच्छे कर्मों का पालन करता है और समाज में हमेशा सकारात्मक रहता है उसे सम्मान और सराहना दोनों मिलती है। वहीं ऐसे इंसान को मरने के बाद ही याद किया जाता है। 
  • वहीं अगर किसी ने बुरे कर्म किए हैं तो वह न केवल संकट से घिरा रहता है बल्कि उसकी मौत पर भी ज्यादा लोगों को दुखी नहीं होती है। ऐसे लोग नकारात्मकता लेकर आते हैं। वहीं आचार्य के अनुसार, बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति कष्ट भी भोगते हैं।

ये भी पढ़ें - चाणक्य नीति: ऐसे लोगों से भूलकर भी न करें दोस्ती, यारी पड़ सकती है भारी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 August 2024 at 13:19 IST