अपडेटेड 7 August 2024 at 16:29 IST

Chanakya Niti: ये एक चीज दुश्मन को भी बना सकती है दोस्त, जेब में रखकर घूमते हैं लोग

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने श्लोक के जरिये हमें पैसे की कीमत के बारे में बताया है। जानते हैं इसके बारे में...

Chanakya Niti in Hindi | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: चाणक्य नीति से हमें न केवल जीवन जीने के सही मायने पता चलते हैं बल्कि आचार्य की बातें व्यक्ति को जीवन जीने का सरल मार्ग भी बताती हैं। बता दें कि चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई चीजों का जिक्र किया है। उन्हीं चीजों में से एक है पैसा, जिसे अंग्रेजी में इंग्लिश भी कहते हैं। 

चाणक्य के अनुसार, यदि आपके पास पैसे हैं तो सभी आपके दोस्त हैं। ऐसे में जानते हैं, आचार्य चाणक्य की राय पैसों पर। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने पैसे पर क्या कहा है। पढ़ते हैं आगे… 

आचार्य चाणक्य के अनुसार…

यस्यार्थास्तस्य मित्राणि यस्यर्थास्तस्य बांधवाः। 
यस्यार्थाः स पुमांल्लोके यस्यार्थाः स च पण्डितः॥

  • आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जिस इंसान के पास धन यानि पैसा होता है उस इंसान के सब दोस्त होते हैं। पैसे के जरिए वह व्यक्ति सभी को अपना भाई बंधु या अपना प्रेमी बना सकता है। 
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस इंसान के पास पैसा है वो श्रेष्ठ होने के साथ-साथ अपने जीवन उदार पूर्वक व्यतीत कर सकता है। 
  • यदि आम भाषा में कहा जाए तो व्यक्ति इस इंसान का दोस्त बनता है, जिसके पास ज्यादा पैसा होता है हालांकि इसका एक नकारात्मक परिणाम भी है व्यक्ति केवल तब तक आपका दोस्त है जब तक आपके पास पैसा है। 
  • आचरण चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों के पास पैसे होते हैं उनके रिश्तेदार भी बहुत होते हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि धनवान व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ है। वहीं अगर गरीब व्यक्ति की बात की जाए तो उन पर कोई ध्यान नहीं देता ना मुश्किल समय में उनके साथ कोई खड़ा होता है। ऐसे में जब पैसा इतना कीमती है तो व्यक्ति को इसे बेहद संभालकर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: हमेशा दुखी रहते हैं ऐसे लोग, परिवार को भी होता है कष्ट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 16:27 IST