अपडेटेड 17 August 2024 at 15:55 IST
चाणक्य नीति: ऐसे लोगों से भूलकर भी न करें दोस्ती, यारी पड़ सकती है भारी
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ लोगों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। जानते हैं इसके बारे में...
Chanakya Niti in hindi | Image:
social media
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य की नीतियां न केवल व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं बल्कि उसे एक महान पुरुष भी बना सकती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों से कई तरीकों से लोगों को सावधान भी करना बताया है। ऐसे में लोगों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चाणक्य के अनुसार किन लोगों से हमेशा सतर्क करना चाहिए और कैसे लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
चाणक्य नीति के अनुसार…
- बता दें कि व्यक्ति को कभी भी बुरी संगत वाले लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। कहते हैं कि खरबूजे को देखकर खरबूजा भी रंग बदलता है। ऐसे में बुरी संगत के साथ रहकर आपकी संगत भी खराब हो सकती है।
- व्यक्ति को कभी भी बुरे चरित्र वाले लोगों का साथ नहीं देना चाहिए। जिन लोगों का चरित्र खराब होता है तो उनकी वजह से आपके चरित्र पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वहीं ये आपकी सोच को नकारात्मक रूप से भी बदल सकते हैं। ऐसे में इन लोगों से संबंध या मित्रता नहीं रखनी चाहिए।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, दोगले लोगों से दोस्ती रखने पर व्यक्ति नर्क में वास करने के समान हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को दुष्ट लोगों की संगत को भी छोड़ देना चाहिए। वहीं आपको हमेशा दोस्ती जांच पड़ताल कर करनी चाहिए। बिना सोच समझकर दोस्ती करने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में यदि आपके सामने वाले व्यक्ति में किसी भी प्रकार का दोष नजर आ रहा है तो उससे दोस्ती करने से पहले एक बार जरूर सोच लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 August 2024 at 15:54 IST