अपडेटेड 21 August 2024 at 13:27 IST

Chanakya Niti: इस आदमी के बिना न जाएं घूमनें, आचार्य ने बताया ट्रैवलिंग का सही तरीका

Chanakya Niti in hindi: यदि आप घूमने जा रहे हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों पर अमल कर लें। जानते हैं इन बातों के बारे में...

चाणक्य नीति | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने हमें कई ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिससे न केवल जीवन को बेहद ही आसान बनाया जा सकता है बल्कि व्यक्ति कई समस्याओं से भी बच सकता है। वहीं आज हम बात कर रहे हैं ट्रैवलिंग की। यदि आप कहीं जाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस पर भी आचार्य चाणक्य ने कुछ पॉइंट्स बताए हैं, जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आचार्य चाणक्य ने ट्रैवलिंग से जुड़े कौन से तथ्य हमारे सामने रखे हैं। पढ़ते हैं आगे… 

चाणक्य के अनुसार कैसे करें ट्रैवल?

  • ट्रैवल के लिए चाणक्य ने लिखा है कि "असहाय: पथि न गच्छेत्" यानी जो भी मनुष्य यदि किसी यात्रा पर जा रहा है तो वह अपने साथ आत्मरक्षा के साधनों को जरूर लेकर जाएं, जिससे वह अपनी आत्मरक्षा कर सकता है साथ ही अपनी ट्रैवलिंग को सुखद भी बना सकता है। 
  • आचार्य जी कहते हैं कि आप जब भी घूमने जाने का प्लान बना रहे हों तो वह अपने साथ जरूर वैध शस्त्र लेकर जाएं, जिससे आगे आपको कोई परेशानी ना हो। यदि वह वैध शस्त्र नहीं ले जा पा रहे तो साथ में सहायक को जरूर लेकर जाएं। 
  • आचार्य के मुताबिक, व्यक्ति को कहीं भी बिना सारथी के नहीं जाना चाहिए। महाभारत काल में भी अर्जुन का नेतृत्व करने वाले सारथी के रूप में श्री कृष्णा ही थे। ऐसे में सारथी हमारे जीवन में भी बेहद अहम भूमिका निभाता है। 
  • यदि आप किसी सारथी, दोस्त, परिवार या सहायक के साथ यात्रा करते हैं तो इससे न केवल सुरक्षा बनी रह सकती है बल्कि मनोरंजन भी होता रहता है। इसके अलावा घूमने के साथ-साथ खाने पीने, नई जगहें एक्सप्लॉर करने का भी एक अलग मजा है।

ये भी पढ़ें - मरने के बाद व्यक्ति के साथ जाती है ये चीज, स्वर्ग-नर्क का होता है फैसला

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 August 2024 at 13:23 IST