अपडेटेड 22 January 2025 at 12:50 IST

Chanakya Niti: इन महिलाओं से क्यों सतर्क रहने के लिए कहते हैं चाणक्य?

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने हमें बताया है कि ऐसी कौन सी महिलाएं हैं जो गुणवान नहीं होती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

चाणक्य नीति | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: औरत के चरित्र को कोई नहीं समझ सकता। हमारे देश में स्त्रियों का दर्जा सर्वोपरि है। लेकिन उनके साथ समाज में दुर्व्यवहार भी होता आया है। ऐसे में स्त्री के अंदर मौजूद कोमलता सौम्यता और ममता तीनों ही स्त्री को उच्च बनाती हैं। लेकिन चरित्रहीन महिलाएं चरित्रवान महिलाओं का नाम खराब कर रही हैं। चाणक्य की नीतियों से हम जान सकते हैं कि कौन सी महिलाएं हैं जो चरित्रहीन होती हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन सी महिलाएं हैं जो चरित्रहीन हैं। पढ़ते हैं आगे...

चरित्रहीन महिलाओं की पहचान

  • जो महिलाएं दिल और जुबान का ताल मेल नहीं बना पाती हैं वे महिलाएं चरित्रहीन कहलाती हैं। उनके मुताबिक, ऐसी महिलाओं के मन में कुछ और चल रहा होता है और उनकी जुबान पर कुछ और ही होता है। ऐसे में इन महिलाओं को अधिक पुरुषों से संबंध बनाने में भी संकोच नहीं होता है। इन महिलाओं के पुरुष मित्र भी काफी होते हैं। ऐसी महिलाओं को समझ पाना बेहद ही मुश्किल होता है। ये महिलाएं प्यार किसी और से करती हैं और इजहार किसी और के साथ करती हैं।
  • चाणक्य नीति के अनुसार, जिसकी कनिष्ठा उंगली और उसके साथ वाली उंगली धरती पर स्पर्श ना करती हो और अंगूठे के साथ वाली उंगली अंगूठी से बहुत ज्यादा लंबी हो ऐसी स्त्रियां भी चरित्रहीन हो सकती हैं। यह स्त्रियां समय और हालात के साथ अपने चरित्र को भी बदल लेती हैं। इनका व्यवहार भी अलग होता है। ये बेहद क्रोधित होती हैं। खुद पर नियंत्रण नहीं कर पाती हैं। ऐसी महिलाओं पर नियंत्रण मुश्किल होता है और ऐसी महिलाओं पर विश्वास नहीं किया जा सकता। 
  • जिन महिलाओं के होंठों के ऊपर अधिक बाल होते हैं और वे कद्द में बेहद लंबी होती हैं। ऐसी स्त्रियां अपने पति के लिए अशुभ होती हैं। जिन महिलाओं के कान में भी अधिक बाल होते हैं और उनका आकार अलग-अलग होता है ऐसी महिलाएं घर में दुख लेकर आती हैं। लंबे और चौड़े दांत वाली महिलाएं भी घर के लिए शुभ नहीं मानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें - केजरीवाल के रावण वाले बयान पर सियासी तूफान, जानें रामायण की क्या है कथा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 January 2025 at 07:48 IST