अपडेटेड 29 December 2024 at 07:00 IST
Chanakya Niti: पति-पत्नी की उम्र में कितना अंतर होना चाहिए?
Chanakya Niti in hindi: पति पत्नी के बीच उम्र का कितना फासला होना चाहिए? जानते हैं इस बारे में आचार्य चाणक्य क्या कहते हैं...
Chanakya Niti in hindi: पति-पत्नी का रिश्ता न केवल पवित्र होता है बल्कि खास भी होता है। वहीं आचार्य चाणक्य ने भी अपने शास्त्र में इस रिश्ते को लेकर भी कई नीतियां बताई हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य के अनुसार इन दोनों की उम्र में कितना फासला होना चाहिए और कितना नहीं, इसके बारे में जानना तो बनता है। आचार्य चाणक्य ने अपने शास्त्र में कहा है कि पति पत्नी के बीच उम्र का ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए। ऐसे में आचार्य चाणक्य पति-पत्नी उम्र के बारे में क्या सोचते हैं, ये आगे बताया जा रहा है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने से लेख के माध्यम से बताएंगे कि पति पत्नी की उम्र को लेकर चाणक्य की क्या राय है। पढ़ते हैं आगे…
पति-पत्नी की उम्र में कितना अंतर?
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पति और पत्नी दोनों का संबंध शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर पति और पत्नी के बीच में उम्र का ज्यादा अंतर होता तो जीवन में परेशानी आ सकती है। साथ ही इसका प्रभाव आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।
- आचार्य के अनुसार, भूलकर भी किसी ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति की शादी कम उम्र की लड़की से ना करवाएं वरना इसके कारण दोनों को परेशानी हो सकती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसी शादियां ज्यादा देर नहीं चलती हैं। शादी कुछ समय बाद ही टूट भी सकती है।
- अगर पति-पत्नी के बीच में उम्र ज्यादा होगी तो इसके कारण दोनों का जीवन कष्टदायक हो सकता है।
- इसके अलावा आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर पति-पत्नी की उम्र के बीच में तीन से पांच साल का अंतर है तो ज्यादा फर्क नहीं आता। लेकिन यदि यह अंतर इससे ज्यादा है तो आपके रिश्ते के लिए सही नहीं है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 December 2024 at 07:00 IST