अपडेटेड 15 March 2024 at 21:34 IST
Chaitra Navratri 2024: इस बार शेर पर नहीं घोड़े पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जीवन पर पड़ेगा ऐसा असर
Navratri में माता रानी किस वाहन पर सवार होकर धरती लोक पर आती हैं, इसका भविष्य में होने वाली घटनाओं असर देखने को मिलता है।
Chaitra Navratri 2024: रंगों के त्योहार होली के अगले दिन से चैत्र माह की शुरुआत हो जाती है। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही पावन माना जाता है, क्योंकि इस मास में चैत्र नवरात्रि और राम नवमी समेत कई त्योहार पड़ते हैं। इस बार नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से हो रहा है। इन नौ दिनों तक मां दुर्गा धरती पर निवास करती हैं।
वहीं हर साल Navratri के पावन मौके पर धरती लोक पर आने के लिए हर बार माता रानी अलग-अलग वाहनों का उपयोग करती हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा के वाहन से भविष्य में होने वाली घटनाओं के असर के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
इस साल किसपर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा
हम सब जानते हैं कि मां दुर्गा शेर की सवारी करती हैं, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह शेर के अलावा 4 अन्य वाहनों की भी सवारी करती हैं, जिसमें हाथी, घोड़ा, नाव और पालकी शामिल है। वहीं जब हर साल नवरात्रि पर मां दुर्गा (Maa Durga) धरती लोक पर आती हैं, तो इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक माता रानी के इन वाहनों का अलग-अलग महत्व और असर होता है। इस साल मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आने वाली हैं, तो चलिए जानते हैं इसका क्या मतलब होता है।
घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें लोगों के जीवन पर कैसा पड़ेगा असर
इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं। ऐसी मान्यता है कि जब भी मां घोड़े पर विराजमान होकर आती हैं, तो देश यह देश के लिए शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इसके प्रभाव से सत्ता में उधल-पुथल होने की संभावना रहती हैं और सत्ता परिवर्तन के भी आसार बने रहते हैं। इसके अलावा पड़ोसी देश से वाद-विवाद होने की स्थिति बनती है।
इस वाहन पर सवार होकर जाएंगी माता रानी
चैत्र नवरात्रि का समापन बुधवार के दिन होगा। ऐसे में शास्त्रों के मुताबिक माता रानी की वापसी हाथी की सवारी से होगी। माता की ये सवारी ज्यादा बारिश होने का सूचक मानी जाती है। मान्यता है कि इस बार देश में वर्षा और अन्न की कमी नहीं होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 15 March 2024 at 16:11 IST