अपडेटेड 11 April 2024 at 06:49 IST
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन इस मुहूर्त में करें मां चंद्रघंटा की पूजा
Maa Chandraghanta Puja: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।
Chaitra Navratri 2024 Day 3: मंगलवार, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। जिसका समापन 17 अप्रैल को होगा। बुधवार को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई थी जिसके बाद आज यानी गुरुवार को नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा किए जाने का विधान है।
कहते हैं कि जो व्यक्ति श्रद्धाभाव और पूरे विधि-विधान से माता चंद्रघंटा की उपासना करता है मां उसके जीवन को सुख-समृद्धि से भर देती है। ऐसे में अगर आप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको आज के दिन शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आप किस समय माता चंद्रघंटा की पूजा कर सकते हैं और साथ ही जानते हैं कि मां को प्रसन्न करने के लिए आपको किस पूजा विधि का इस्तेमाल करना चाहिए।
मां चंद्रघंटा की पूजा का मुहूर्त (Maa Chandraghanta Puja Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 30 मिनट से सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक।
मां चंद्रघंटा पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)
- नवरात्रि के दूसरे दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि सम्पन्न करें।
- इसके बाद लाल रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- अब मंदिर में मां चंद्रघंटा की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर उनकी पूजा आरंभ करें।
- मां चंद्रघंटा को अक्षत, लाल चंदन, फूल, फल, लाल चुनरी और सफेद व लाल फूल आदि अर्पित करें।
- मां के आगे घी का दीपक जलकर पूजा मंत्र पढ़ें और उन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
- इसके बाद मां चंद्रघंटा की कथा पढ़ें और आरती करें।
- आखिर में मां चंद्रघंटा से प्रार्थना करें और भूल-चूक की क्षमा याचना करें।
मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग (Maa Chandraghanta Bhog)
तीसरे दिन पूजा के समय मां चंद्रघंटा को दूध की खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है। इसलिए माता को इन चीजों का भोग अवश्य लगाएं।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा कष्टकारी, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 06:49 IST