अपडेटेड 2 January 2024 at 18:47 IST
Durva Upay: मनोकामनापूर्ति के लिए बुधवार को करें दूर्वा के ये अचूक उपाय, बस नियम का रखें ध्यान
Budhwar Upay: गौरी पुत्र गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। ऐसे में अगर आप बुधवार को दूर्वा के कुछ उपाय करते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।
Budhwar Ke Durva Upay: हिंदू धर्म में गौरी पुत्र गणेश जी को प्रथमपूजनीय देवता का स्थान प्राप्त है। किसी भी मांगलिक कार्य से पहले इनका पूजन करने सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं। शास्त्रों में गणपति महाराज को बुधवार का दिन समर्पित किया गया है। कहा जाता है कि इस दिन इनका प्रिय दूर्वा अगर इन्हें अर्पित किया जाता है तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, लेकिन इसके कुछ नियम भी है। तो चलिए दूर्वा उपाय के नियम और फायदो के बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- क्यों अर्पित की जाती है गणपति महाराज को दूर्वा?
- बुधवार को करें दूर्वा के ये उपाय
- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने का नियम
कई परेशानियों से छुटकारा दिलाता है दूर्वा का उपाय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर बुधवार के दिन दूर्वा के कुछ उपाय अपनाए जाएं तो कई परेशानियों के साथ-साथ धन संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि दूर्वा के वे अचूक उपाय कौन से हैं।
बुधवार को करें दूर्वा के ये उपाय
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गणेश जी को दूर्वा अतिप्रिय है और अगर उनका पूजन करते समय उन्हें 21 दूर्वा अर्पित करते हैं, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है।
- अगर आपके घर में लोग बात-बात पर लड़ते हैं, तो बुधवार के दिन आप दूर्वा का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं, इस उपाय को करने से घर में सुख, शांति और धन का आगमन होने लगता है। साथ परिवार के लोगों में प्रेम स्नेह की भावना पैदा होती है।
- अगर आप आर्थिक तंगी के चलते काफी परेशान है, तो विघ्नहर्ता गणेश जी को हर बुधवार को दूर्वा और मोदक भेंट करें। इस उपाय को कम से कम 11 बुधवार के दिन करें। इससे घर में धन का आगमन होता है।
- अगर आप मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो हर बुधवार के दिन गाय के दूध में दूर्वा डालकर अच्छी तरह से मिश्रित कर लें। इसके बाद दूर्वा को अपने माथे पर तिलक की तरह लगाएं। इस उपाय को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं बहुत जल्द पूरी हो जाती हैं।
- कडी मेहनत के बाद भी अगर आप सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो बुधवार के दिन मंदिर जाकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को 5 दूर्वा में 11 गांठ बांधकर अर्पित करें। इस उपाय को करने से भी आर्थिक समस्या दूर होती है। साथ ही कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें… Amla Juice: आंवले में छुपा है कई परेशानियों का राज, फायदे जान आप भी बना लेंगे रूटीन का हिस्सा
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने का नियम
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने का नियम भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करते समय पहले दूर्वा उनके मस्तक पर लगाएं और फिर पैरों में रख दें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 18:24 IST