अपडेटेड 6 March 2026 at 10:44 IST

Budhaditya Yog 2026: कल बुधादित्य योग से इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, मिलेगा प्यार, पैसा और शोहरत

Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'ग्रहों के राजा' सूर्य और 'बुद्धि के दाता' बुध की युति को बुधादित्य योग कहा जाता है। कल बनने वाला यह दुर्लभ राजयोग 5 विशेष राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है। जब सूर्य का तेज और बुध की चतुराई एक साथ मिलते हैं, तो जातक को न केवल आर्थिक समृद्धि मिलती है, बल्कि समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।

Budhaditya Yog 2026 | Image: Meta AI

Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है, और जब 'बुद्धि के देवता' बुध और 'ग्रहों के राजा' सूर्य एक ही राशि में विराजमान होते हैं, तो निर्माण होता है बेहद शुभ 'बुधादित्य राजयोग' का। मार्च 2026 का यह समय ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। कल से बनने वाला यह योग कुछ विशेष राशि के जातकों के लिए भाग्य के द्वार खोलने जा रहा है। अगर आपकी राशि इन भाग्यशाली 5 राशियों में शामिल है, आइए जानते हैं कि किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

बुधादित्य योग से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि वालों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं है। कल से आपके रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। निवेश से भारी मुनाफा होने के योग हैं। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

बुधादित्य योग से मिथुन राशि वालों को होगा लाभ 

चूंकि बुध आपका राशि स्वामी है, इसलिए यह योग आपके लिए 'सोने पर सुहागा' साबित होगा। आपको कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

बुधादित्य योग से सिंह राशि वालों को होगा लाभ 

सूर्य की अपनी राशि होने के कारण सिंह जातकों के आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।  अगर आप राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े हैं, तो आपकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर होगी। माज के प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा।

बुधादित्य योग से तुला राशि वालों को होगा लाभ 

तुला राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ रहा है। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना सच हो सकता है। लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आप अपने साथी के करीब आएंगे।

ये भी पढ़ें - Diesel Viral: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के खौफ से शख्स ने पानी की टंकी में स्टोर किया 1000 लीटर डीजल, देखें VIDEO

बुधादित्य योग से धनु राशि वालों को होगा लाभ 

धनु राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग भाग्य में वृद्धि करने वाला है। विदेश से जुड़े व्यापार में बड़ा लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाहा परिणाम मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 10:44 IST