अपडेटेड 23 February 2026 at 09:29 IST
Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल बदलेगा मिजाज, जानें किन राशियों को रहना होगा अलर्ट? भूल कर भी ना करें ये काम
Unlucky Zodiac Signs: बुध वक्री का समय धैर्य, समझदारी और सतर्कता से निकालना ही सबसे बेहतर उपाय है। सही सोच और संयम से आप इस दौर को आसानी से पार कर सकते हैं।
Budh Vakri 2026 Impact: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। जब कोई ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल)1 चलता है, तो उसके प्रभाव और भी ज्यादा महसूस होते हैं। द्विक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी 2026 से बुध ग्रह कुंभ राशि में वक्री होंगे और 21 मार्च 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे।
बुध को बुद्धि, वाणी, पढ़ाई, व्यापार, संचार और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध के वक्री होने पर लोगों के सोचने-समझने की शक्ति, कामकाज और रिश्तों पर असर पड़ सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को खास सावधानी रखने की जरूरत होगी।
किन राशियों को रहना होगा अलर्ट?
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस समय अपने काम में बहुत सतर्क रहना चाहिए। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों का मन भटक सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें।
कन्या राशि
बुध की वक्री चाल से अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर या जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है। काम में रुकावटें आएंगी, लेकिन धैर्य रखने से धीरे-धीरे स्थिति संभल जाएगी। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें थोड़ी देरी या दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
मकर राशि
इस दौरान आपकी बातों को लोग गलत समझ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। पढ़ाई और संगति दोनों में सावधानी जरूरी है। गले और कान से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को बिना सोचे-समझे पैसे का निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। परिवार, खासकर बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। प्रमोशन या काम में देरी होने से मन परेशान रह सकता है।
बुध वक्री के दौरान क्या करें?
- रोज भगवान गणेश की पूजा करें, इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
- गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है।
- बुध ग्रह से जुड़े मंत्रों का नियमित जाप करें, जैसे “ॐ बुं बुधाय नमः”।
यह जरूर पढ़ें: Mangal Rahu Yuti 2026: शनि की राशि में राहु-मंगल की युति बढ़ाएगी खतरा, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 09:29 IST