अपडेटेड 17 January 2026 at 13:52 IST

Budh Vakri 2026: बुध इस साल 3 बार चलने जा रहे हैं उलटी चाल, इन 3 राशियों को बरतनी होगी सावधानी

Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध देव साल 2026 में कुल तीन बार वक्री यानी कि उलटी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Budh Vakri 2026 | Image: Freepik

Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह का विशेष महत्व है। बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। जब भी बुध अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी निर्णय और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। वहीं साल 2026 बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
क्योंकि इस बार बुध 3 बार वक्री करने जा रहा है। जब बुध वक्री होते हैं समस्याएं और गलतफहमियां बढ़ने की संभावना रहती है। आइए जानते हैं बुध के वक्री होने की तिथियां और वे कौन सी 3 राशियां हैं जिन्हें इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत है।

  • पहला वक्री चाल - 26 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक
  • दूसरा वक्री चाल - 29 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक 
  • तीसरा वक्री काल- 24 अक्टूबर 2026 से 13 नवंबर 2026 तक

कन्या राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी 

कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए बुध का वक्री होना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान आपके निजी और व्यावसायिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस होगा।यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें। किसी भी बड़े निवेश करने से बचें।

ये भी पढ़ें - उल्टा है यहां का रिवाज,विदा होकर ससुराल जाते हैं लड़के, बेटियां बनती हैं घर का वारिस

तुला राशि वालों को मानसिक शांति बनाए रखने की है जरूरत 

साल के अंत में बुध आपकी ही राशि में वक्री होंगे, जो आपके लिए मुश्किल समय पैदा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ और मानसिक दबाव अधिक महसूस होगा। व्यापारियों को लेन-देन में घाटा होने की आशंका है।वाणी पर संयम रखें ।

वृश्चिक राशि वालों के काम में आ सकती हैं अड़चनें

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल आर्थिक मोर्चे पर भारी पड़ सकती है। आपके बने-बनाए कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे बजट बिगड़ सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 17 January 2026 at 13:52 IST