Budh Purnima 2026 Rashifal: बुध पूर्णिमा पर सूर्य-बुध बनाएंगे बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशियों की होगी अच्छे दिनों की शुरुआत

Budhaditya Rajyog 2026: बुद्ध पूर्णिमा 2026 कई लोगों के लिए नई उम्मीद और खुशियों का संदेश लेकर आ रही है। खासकर तीन राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और लाभ का संकेत दे रहा है। वहीं मीन राशि वालों को थोड़ी सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

बुध पूर्णिमा 2026 | Image: AI/Freepik

Lucky Zodiac Signs 2026: बुद्ध पूर्णिमा 2026 इस बार 1 मई को मनाई जाएगी। इसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत खास माना जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, वहीं बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान गौतम बुद्ध को याद करते हैं।

इस साल की बुद्ध पूर्णिमा और भी खास है, क्योंकि इस दिन ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ योग बना रही है। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। यह योग जीवन में तरक्की, सफलता और धन लाभ के संकेत देता है। इसके साथ ही मीन राशि में मंगल और शनि की युति भी कुछ राशियों पर खास प्रभाव डालने वाली है। तो चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इस दौरान करियर और नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत हैं। इसके अलावा परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग सुख-सुविधाएं बढ़ाने वाला हो सकता है। इस दौरान आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और निवेश से फायदा हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही, जीवन में स्थिरता और आराम बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में इस दौरान बढ़ोतरी होगी। इस दौरान लिए गए फैसले आगे चलकर लाभ देंगे और खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी। साथ ही, बचत बढ़ाने का अच्छा समय है। इसके अलावा नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लिए ग्रहों की स्थिति ठीक है, लेकिन सावधानी जरूरी है। ऐसे में कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें और जल्दबाजी से बचें। इस दौरान पूजा-पाठ और दान-पुण्य से सकारात्मकता बढ़ेगी। इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद करना शुभ रहेगा। 

क्या करें बुद्ध पूर्णिमा के दिन?

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। 
  • भगवान बुद्ध का ध्यान और उपदेशों का पालन करें। 
  • गरीबों और जरूरतमंदों को दान दें। 
  • मन को शांत रखें और अच्छे विचार अपनाएं।


बुद्ध पूर्णिमा 2026 कई लोगों के लिए नई उम्मीद और खुशियों का संदेश लेकर आ रही है। खासकर मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और लाभ का संकेत दे रहा है। वहीं मीन राशि वालों को थोड़ी सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
 

यह जरूर पढ़ें: Mangal Guru Yuti 2026: गुरु-मंगल की युति मिलकर बनाएगी लाभ योग, इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य; आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 29 April 2026 at 18:52 IST