अपडेटेड 20 March 2026 at 23:19 IST

Budh Margi 2026: बुध जल्द होने जा रहे हैं मार्गी, इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, जीवन में होने वाली है तरक्की

Budh Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'बुद्धि और तर्क' के कारक ग्रह बुध का सीधा प्रभाव हमारी वाणी, व्यापार और करियर पर पड़ता है। 21 मार्च को बुध देव अपनी उलटी चाल समाप्त कर मार्गी होने जा रहे हैं। जब बुध सीधी चाल चलते हैं, तो यह कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Budh Margi 2026 | Image: Meta AI

Budh Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को बुद्धि, तर्क, व्यापार का कारक माना जाता है। जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। 21 मार्च को बुध मार्गी होने जा रहे हैं। बुध का मार्गी होना कई राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। 
विशेषकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से करियर में रुकावटों का सामना कर रहे थे। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।  आइए जानते हैं।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप कार्यस्थल पर अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पा रहे थे, तो अब समय बदल गया है। सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आपकी कार्यक्षमता को देखते हुए प्रमोशन की चर्चा शुरू हो सकती है। व्यापार में नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। बुध की सीधी चाल आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। बैंकिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे और धन लाभ के प्रबल योग हैं।

मिथुन राशि 

बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव आप पर ही पड़ेगा। दफ्तर में आपकी पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनियों से अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आपकी वाणी का जादू लोगों पर चलेगा, जिससे सामाजिक और पेशेवर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना रचनात्मकता और सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। जो लोग तकनीकी क्षेत्र या रिसर्च में हैं, उन्हें उनके काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। निवेश से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर मानसिक शांति और करियर में स्थिरता लेकर आएगा। आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। पदोन्नति के साथ-साथ मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आप किसी नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें - No-Cooking Recipe: जब गैस खत्म हो जाए, चिंता छोड़िए और बिना चूल्हे के बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर यह रेसिपी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 23:19 IST