अपडेटेड 20 November 2025 at 11:30 IST
Budh Gochar 2025: गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर, इन 3 राशियों के करियर में होगा प्रमोशन; नए रिश्ते की होगी शुरुआत
Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध अभी वृश्चिक राशि में हैं। अभी बुधदेव जल्द ही नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। यह सभी ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं। अभी फिलहाल देवगुरु बृहस्पति वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। ये अब जल्द ही बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश करहने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी बुध और गुरु का संबंध बनता है, तो यह ज्ञान, व्यापार, शिक्षा और संबंधों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी होता है।
आपको बता दें, 21 नवंबर को बुधदेव गुरु बृहस्पति के विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 10 दिसबंर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। गुरु को ज्ञान और शुभता का कारक माना जाता है। जबकि बुध बुद्धि, संचार और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। अब ऐसे में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियो को शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को लाभ होगा।
बुध गोचर से मिथुन राशि वालों को लाभ
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए समय शुभ रहने वाला है। परीक्षा में आपको जल्द ही सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर होंगी।
बुध गोचर से कन्या राशि वालों का अच्छे दिन शुरु
बुध गोचर से कन्या राशि वालों के अब जल्द ही अच्छे दिन शुरु होने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों को जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है। आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। अपनी वाणी पर संयम बरतें। व्यापार से जुड़ी डील पक्की हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपकी पुरानी सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Beetroot Facepack: सर्दियों में Face Cleanser से लेकर Pink Glow के लिए असरदार है चुकंदर का फेस पैक, जानें लगाने की तरीका
बुध गोचर से वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ
बुध गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में लाभ मिलेगा। आपके नए रिश्ते में बंध सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। भाई-बहनो के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होंगी और संबंध और भी गहरे होंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 11:30 IST