Budh Gochar 2026: कर्क राशि में बुध के गोचर से चमकेगी किस्मत, कन्या समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Mercury Transit In Cancer: बुध हमारी बुद्धि, तर्क क्षमता, व्यापार और संवाद के कारक माने जाते हैं। जब वे राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे सोचने-समझने और बोलने के तरीके पर पड़ता है। शिक्षा, मीडिया, मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतरीन साबित हो सकता है।

बुध गोचर 2026 | Image: AI

Lucky Zodiac Signs 2026: वैदिक ज्योतिष में 'ग्रहों के राजकुमार' माने जाने वाले बुध ग्रह जल्द ही अपनी चाल बदलने वाले हैं। 22 जून को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर बुध अपनी स्वराशि मिथुन से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे।

बुध हमारी बुद्धि, तर्क क्षमता, व्यापार और संवाद के कारक माने जाते हैं। जब वे राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे सोचने-समझने और बोलने के तरीके पर पड़ता है। शिक्षा, मीडिया, मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतरीन साबित हो सकता है।

वैसे तो इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह बदलाव किसी जैकपॉट से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि बुध का यह राशि परिवर्तन मकर, कन्या और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर कार्यक्षेत्र और व्यापार में जबरदस्त सफलता लेकर आ रहा है। बुध आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के काम की ऑफिस में खूब तारीफ होगी। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। प्रमोशन के साथ-साथ आय में वृद्धि होने के भी पूरे चांस हैं। आप अपने करियर से काफी संतुष्ट नजर आएंगे।
पैसों से जुड़ी पुरानी तंगी दूर होगी। आपके पिता को भी अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सब बहुत अच्छा है, लेकिन अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा कंट्रोल रखें। गुस्से या कड़वे शब्दों की वजह से बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर बेहद लाभकारी होने वाला है। बुध आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे, जो सीधे तौर पर लाभ और इनकम का भाव माना जाता है। आपकी कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह अब पूरा हो जाएगा। समाज में आपके मान-सम्मान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
इस दौरान आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहने वाली है। शारीरिक और मानसिक तनाव से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा। परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपका काफी अच्छा वक्त बीतेगा। साथ ही, आपका मन पूजा-पाठ और अध्यात्म में भी लग सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का कर्क राशि में जाना अत्यंत शुभ संकेत है। यह गोचर आपके दूसरे भाव यानी धन और वाणी के भाव में होने जा रहा है। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। यह समय नई प्रॉपर्टी, घर या कोई वाहन खरीदने के लिए बहुत शानदार है। अगर आपने कहीं निवेश किया है, तो वहां से भी अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में तेजी से इजाफा होगा।
आपकी बातों में गजब की मिठास और आकर्षण आएगा। आप अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स के दम पर कई बड़ी डील और नए प्रोजेक्ट्स हासिल कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने में भी आप सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और घर वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि, इस दौरान आपको अपनी माता जी की सेहत का थोड़ा खास ख्याल रखने की जरूरत है।

यह जरूर पढ़ें: Gajlakshmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, मिथुन समेत किन राशियों की लगेगी जबरदस्त लॉटरी?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 22 May 2026 at 21:35 IST