Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य राजयोग, चमक उठेगा इन 5 राशियों का भाग्य; मिलेगी बड़ी सफलता

भाई दूज 2026 पर सूर्य और बुध की युति से बेहद शुभ 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, त्योहार के दिन बन रहा यह राजयोग 5 विशेष राशियों के जातकों के लिए अत्यंत फलदायी साबित होगा।

Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य राजयोग, चमक उठेगा इन 5 राशियों का भाग्य; मिलेगी बड़ी सफलता | Image: Meta AI

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व 'भाई दूज' पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पवित्र दिन बहनें अपने भाई के ललाट पर विजय और सौभाग्य का तिलक सजाती हैं तथा उनकी लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। इस बार का भाई दूज धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस पावन अवसर पर एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस राजयोग से किन-किन राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए भाई दूज का यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपके कामकाज की गति में तेजी आएगी और व्यापार में सुधार के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी दूर होकर आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों का प्रभाव कम होगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किए गए कार्य सफल होंगे। इसके अलावा, कोई मनचाही खुशखबरी मिल सकती है और नए व्यावसायिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों का पूरा ध्यान अपने घर-परिवार और अपनों की खुशियों पर केंद्रित रहेगा। आप अपने परिवार के लिए कुछ जरूरी और सुख-सुविधा से जुड़े सामान की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। छात्रों के लिए परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाओं को गति देने के लिए यह उत्तम समय है।

तुला राशि

सूर्य और बुध इसी राशि में विराजमान होकर बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं, इसलिए तुला राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी। घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा और कोई मांगलिक कार्यक्रम तय हो सकता है। परिवार और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध और अधिक मधुर होंगे। आपकी मीठी वाणी और मृदु व्यवहार समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। निजी जीवन के कार्यों में आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातकों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से यह दिन बहुत ही शानदार परिणाम लेकर आया है। आपके अटके हुए और जरूरी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और कार्यकुशलता देखकर अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के नए और बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन के मामले में आप समझदारी से फैसले लेंगे, जिससे पैसों का बेहतर प्रबंधन होगा। आमदनी बढ़ाने के आपके प्रयास अब रंग लाने लगेंगे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए कामकाज के मोर्चे पर यह दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। आप अपनी मेहनत और काबिलियत से कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, जिससे सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े नए प्रस्ताव स्वीकृत हो सकते हैं। परिवार का पूरा साथ आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है, उन्हें सफलता मिल सकती है और आय में वृद्धि के भी स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Arun Govil on Dashrath: 'रामायण' में राजा दशरथ बनने से क्यों हिचकिचा रहे थे अरुण गोविल? खुद किया बड़ा खुलासा

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 November 2026 at 21:17 IST