अपडेटेड 2 February 2025 at 07:32 IST

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर किस विधि से करें मां सरस्वती की पूजा? जानें कथा

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर यदि आप मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आप पूजा की विधि और कथा के बारे में इस लेख के माध्यम से जानें...

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर किस विधि से करें मां सरस्वती की पूजा? जानें कथा | Image: Pexels

Basant Panchami 2025: बता दें इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन भक्त मां सरस्वती की पूजा आराधना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए न जानें कितने उपाय भी करते हैं। ऐसे में भक्त जनों को सरस्वती मां की पूजा विधि और कथा के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप बसंत पंचमी के पावन मौके पर कौन सी पूजा विधि और कथा पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

मां सरस्वती की पूजा विधि

बसंत पंचमी के दिन आप सबसे पहले गंगाजल से अपना मंदिर धोएं। उसके बाद मां सरस्वती की मूर्ति या फोटो को स्थापित करें। अब धूप जलाकर घी का दीपक जलाएं। साथ ही पूजा आसन पर बैठें। अब मां सरस्वती को तिलक लगाकर उन्हें माला पहनाएं। साथ ही मिठाई और फलों का भोग लगाएं। अब मंत्रों का जाप करें और आरती करें।

मां सरस्वती की कथा 

पौराणिक कथा के अनुसार, मान्यता है कि आज ही के दिन यानी बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। कहते हैं ब्रह्मा जी ने जब मनुष्य योनि को बनाया तो वह उससे संतुष्ट नहीं थे। तब उन्होंने भगवान विष्णु से पूछा। उन्होंने कहा कि अपने कमंडल से आप पृथ्वी पर जल छिड़किए। उनके जल छिड़कने पर एक सुंदर स्त्री प्रकट हुई, जिसके चार हाथ थे और चेहरे पर तेज था।

बता दें कि उनके एक हाथ में वीणा और दूसरे हाथ में मुद्रा थी। वहीं अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला विराजमान थी। ऐसे में जब देवी ने वीणा बजाई तो पूरी तरंग सृष्टि में फैल गई, जिससे सृष्टि भी सुंदर बन गई। इसके बाद मनुष्यों को वाणी मिली। तब ब्रह्मा जी ने उन्हें नाम दिया मां सरस्वती। ऐसे में जिस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ उस दिन बसंत ऋतु की पंचमी थी। यही कारण है कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें - Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर जरूर करें सरस्वती कवच का पाठ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 07:32 IST