अपडेटेड 22 August 2025 at 21:21 IST

Shani Dev Maharaj: भूलकर भी न करें ये गलतियां, कहीं शनि देव महाराज न हो जाएं नाराज, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

घर में सुख-समृद्धि लेकर आने के लिए शनि महाराज के उपाय कीजिये और अपने मन को शांत रखकर पूजापाठ में ध्यान लगाएं।

avoid doing these things otherwise shani dev maharaj will get angry by expert | Image: Shutterstock

हिंदू धर्म में शनि देव महाराज को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। वे हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। अगर कोई अच्छे काम करता है तो शनि देव उसे सफलता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं, लेकिन अगर कोई बुरे कर्म करता है या ऐसी गलतियां करता है जिससे वे नाराज हो जाएं, तो जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

इसलिए जरूरी है कि हम शनि देव को नाराज करने वाली आदतों और गलतियों से बचें। इसी बिच स्ट्रोलोग्य एक्सपर्ट श्री प्रदुमन सूरी जी ने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ बातों के बारे में बताया है, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं-

किन चीजों से शनि देव हो सकते हैं नाराज?

पैसों का लेन-देन 

कई बार हम जरूरत पड़ने पर दोस्त या किसी जानकार से पैसे उधार लेते हैं। आमतौर पर हमें इसे समय पर लौटा देना चाहिए, लेकिन अगर आप अपने वादे के अनुसार पैसे नहीं दे पाते हैं या न लौटाने के इरादे से किसी से उधार लेते हैं, तो यह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। ऐसे में शनि देव का प्रकोप आप पर आ सकता है।

न पहनें इन रंगों के कपड़े 

रंगों का जीवन में अहम रोल होता है। ऐसे में आजकल ज्यादातर हम डार्क कलर के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, लेकिन शनि महाराज के हिसाब से डार्क कलर्स नकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं और शनि देव भी नाराज हो जाते हैं। डार्क में खासकर ब्लू और ब्लैक कलर को बताया गया है।  कोशिश करें कि इन रंगों को कम से कम पहनें और ब्राइट कलर्स के कपड़े वार्डरॉब में शामिल करें।

न करें किसी का अपमान

जाने-अनजाने में हम अपने से बड़े या छोटे को गलत तरह से कुछ कह रहे हैं या उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं तो शनि देव आप से नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने से बड़े या छोटे हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। न केवल सामने बल्कि पीठ पीछे भी किसी के लिए गलत भाव से कुछ नहीं सोचना चाहिए और पॉजिटिव चीजों को ही आस-पास में रखना चाहिए।

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • शनिवार के दिन काले तिल, उड़द दाल और सरसों के तेल का दान करें।
  • हनुमान जी की आराधना करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।
  • पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
  • गरीब और जरूरतमंद की मदद करें।

यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी को दूर करेगा शनि अमावस्या के दिन किया ये उपाय
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 22 August 2025 at 21:21 IST