August Surya-Chandra Grahan 2026: अगस्त में 16 दिनों के भीतर दो बड़े ग्रहण... क्या भारत पर मंडराएगा सूतक का साया? जानें राशियों पर क्या होगा असर
August Surya-Chandra Grahan 2026: अगस्त 2026 खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने मात्र 16 दिनों के अंतराल पर दो बड़े ग्रहण लगने जा रहे हैं। जिसका असर 12 राशियों के जातकों के पड़ेगा। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read
August Surya-Chandra Grahan 2026: अगस्त 2026 का महीना खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील और हलचल भरा रहने वाला है। इस महीने में महज 16 दिनों के अंतराल पर दो बड़े ग्रहण (सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण) लगने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में एक ही पखवाड़े में दो ग्रहणों के योग को बड़ा परिवर्तनकारी माना जाता है। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा और इसका सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
ग्रहण की तिथियां और भारत में दृश्यता
सूर्य ग्रहण (12 अगस्त 2026)- यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा, जो सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी/अश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव में लगेगा।
चंद्र ग्रहण (28 अगस्त 2026)- ठीक 16 दिन बाद श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जो मीन राशि में घटित होगा।
क्या भारत में लागू होगा सूतक काल?
ज्योतिषीय शास्त्र के नियम अनुसार, सूतक काल केवल वहीं मान्य होता है जहां ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे। 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण और 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण दोनों ही भारत में दृश्यमान नहीं होंगे। इसलिए भारत में किसी भी प्रकार का सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। रक्षाबंधन समेत सभी धार्मिक अनुष्ठान बिना किसी बाधा के संपन्न किए जा सकेंगे।
मेष राशि
संतान और सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा।हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
संपत्ति और पारिवारिक मामलों में तनाव आ सकता है। आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें।मां लक्ष्मी की आराधना करें।
मिथुन राशि
पराक्रम बढ़ेगा, लेकिन भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखें।पक्षियों को दाना डालें।
कर्क राशि
वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक धन खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है।शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशि
ग्रहण आपकी राशि पर प्रभाव डालेगा। मानसिक तनाव और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति हो सकती है।सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कन्या राशि
बजट से बाहर खर्चे हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।गणेश जी की पूजा करें।
तुला राशि
आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे, लेकिन मित्रों से सतर्क रहें।श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
करियर और कार्यस्थल पर परिवर्तन के योग हैं। अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें।सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि
भाग्य का मिला-जुला सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, यात्रा संभलकर करें।विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। जोखिम भरे निवेश और वाहन चलाने में सावधानी बरतें।शनिदेव की पूजा करें।
कुंभ राशि
वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। संवाद बनाए रखें।महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
चंद्र ग्रहण आपकी राशि में होने से मन अशांत रह सकता है। हालांकि, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 30 July 2026 at 16:04 IST