अपडेटेड 23 February 2024 at 19:37 IST
Astro Tips: रात में नाखून काटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र और क्या होता है नुकसान
Astrology के मुताबिक सूर्यास्त के समय और रात में कभी भी नाखून नहीं काटा जाता है, लेकिन आप जानते हैं ऐसा क्यों? आइए इसके बारे में जानते हैं।
Raat Me Nails Kyo Nahi Katna Chahiye: ज्योतिष शास्त्र में लगभग हर काम को करने के कुछ खास नियम बताए हैं। उन्हीं में नाखून काटने को लेकर भी कुछ रूल्स शामिल हैं। अक्सर आपने अपने घर में बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि रात में नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नाखून काटने के लिए भी एक तय समय है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक रात के समय में नाखून काटना अशुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा करने पर नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है और कई तरह की परेशानियां व्यक्ति को परेशान करने लगती हैं।
रात में इसलिए नहीं काटना चाहिए नाखून (Nails Cutting), होते हैं गंभीर नुकसान
रुक जाता है मां लक्ष्मी आगमन
शास्त्रों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति रात में या शाम के समय नाखून काटता है, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में उनका आगमन रुक जाता है।
धन हानि का करना पड़ता है सामना
शाम या रात के समय में नाखून काटने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर व्यक्ति को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव
ऐसी मान्यता है कि रात के समय में नाखून काटने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभा पड़ सकता है। ऐसे में ऐसा करने से बचना चाहिए।
परिवार में किसी की मृत्यु का होता है संकेत
ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय में हाथ या पैर के नाखून काटने से परिवार में किसी की मृत्यु हो सकती है। शास्त्रों में रात में नाखून काटना मृत्यु का संकेत माना जाता है।
यह भी पढ़ें… Vastu Tips: सूखने लगा है आपके घर में रखा शमी का पौधा, हो जाएं सावधान! इन बातों का होता है संकेत
बुरी आत्मा का साया
शाम के समय या सूर्यास्त के बाद नाखून काटने से भूत और बुरी आत्माओं का साया मंडराने लगता है, क्योंकि इस समय नेल कटिंग से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने लगती है।
ग्रहों की समस्या
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जो व्यक्ति शाम के समय नाखून काटता है उसे ग्रहों की खराब स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शाम के समय में नाखून काटने से बचना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 February 2024 at 19:37 IST