अपडेटेड 16 June 2025 at 14:34 IST
Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या के दिन घर में इस जगह जलाएं दीपक, नहीं होगी धन धान्य की कमी
Ashadha Amavasya 2025: यदि आप आषाढ़ महीने की अमावस्या को विशेष फल प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां दिए गए उपाय जरूर अपनाएं...
Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या के दिन घर में इस जगह जलाएं दीपक, नहीं होगी धन धान्य की कमी | Image:
freepik
Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या सभी महत्वपूर्ण अमावस्याओं में से एक हैं। इस दिन पितृ तर्पण और उनकी शांति के लिए समर्पित है। इस साल ये अमावस्या 25 जून को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन यदि आप अपने घर की कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाएं तो इसे विशेष फल प्राप्त हो सकता है। ऐसे में इन उपायों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर में किन विशेष जगहों पर दीपक जला सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
आषाढ़ अमावस्या पर करें ये काम
- बता दें कि यदि आषाढ़ अमावस्या की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाए तो इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाएगी साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा। बता दें कि यह उपाय सुख समृद्धि और शांति को घर में बनाए रखने के लिए किया जाता है।
- यदि इस दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाया जाए तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद ही प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
- यदि आषाढ़ महीने की अमावस्या के दिन रसोई घर में घी का दीपक जलाया जाए तो ऐसा करने से अन्नपूर्णा मईया का वास होता है। साथी और धन की कमी नहीं होती है। कहते हैं कि इस उपाय को करने से समृद्धि और खुशहाली भी आती है।
- यदि इस दिन आप शाम के वक्त मंदिर के पास नौ दीपक जलाएं तो इससे देवी देवताओं की कृपा बरसती है। साथ ही घर में खुशी और शांति आती है।
- यदि आप जल वाले स्थान पर दीपक जलाते हैं तो इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। ऐसे में आप नदी, तालाब या कुएं पर जाकर दीपक जला सकते हैं, इससे फायदा होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 June 2025 at 14:34 IST