Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: आषाढ़ पूर्णिमा पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा बंपर लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: आज आषाढ़ पूर्णिमा को खास अवसर पर कई राशियों की किस्मत चमकेगी। आइए जानते हैं कि किसे होगा लाभ और किसको सावधन रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: आज 29 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा है। आज मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में तथा चंद्रमा मकर राशि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। सूर्य के नक्षत्र और शनि के घर के चंद्रमा के चलने से एक मिलाजुला प्रभाव रहेगा। लोग प्रैक्टिकल बने रहेंगे जिससे व्यावसायिक और राजनीतिक लाभ मिलने के योग हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि

कोर्ट-कचहरी में विजय और व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना और निवेश करना शुभ है।

वृषभ राशि

भाग्य का साथ मिलेगा और जोखिमों से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य सुधरा है, प्रेम-संतान और यात्रा के योग अच्छे हैं। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

संभलकर चलने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और चोट-चपेट की संभावना है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बेहतर है। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य अच्छा है और जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक सफलता और निवेश के लिए समय उत्तम है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि

शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। भावुकता हावी रहेगी और प्रेम में तू-तू मैं-मैं हो सकती है। निवेश उचित है, शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

गृह कलह के संकेत हैं, अतः मामलों को शांति से निपटाएं। भूमि, भवन या वाहन में निवेश अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ है।

वृश्चिक राशि

पराक्रम रंग लाएगा और व्यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश के लिए समय उपयुक्त है, पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

आमदनी बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य और प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा चल रहा है। अभी नया निवेश करने से बचें, पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ और पिता का सहयोग मिलेगा। सूर्य को जल दें।

कुंभ राशि

मन थोड़ा परेशान रहेगा और खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश से बचें, गणेश जी को प्रणाम करें।

मीन राशि

आय के नए माध्यम बनेंगे और फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। यात्रा और शुभ समाचार के योग हैं, नीली वस्तु का दान करें।

यह भी पढ़ें: साल 2026 में कब-कब हैं हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 29 July 2026 at 08:42 IST