अपडेटेड 17 March 2024 at 19:48 IST
Amalaki Ekadashi 2024: 20 या 21 मार्च कब रखा जाएगा आमलकी एकादशी व्रत? जानें तिथि और मुहूर्त
पुराणों के मुताबिक भगवान विष्णु ने कहा है कि जो व्यक्ति स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति की कामना रखते हैं, उनके लिए आमलकी एकादशी का व्रत बहुत ही शुभ है।
Kab Hai Amalaki Ekadashi: जगत के पालन हार श्री हरि भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी का व्रत बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह साल में 12 और महीने में 2 बार आती है, लेकिन सभी एकादशियों का अपना अलग नाम और महत्व होता है। इस लिस्ट में फाल्गुन माह की आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2024) भी शामिल है, जिसे आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति होती है, लेकिन इस साल इसकी डेट को लेकर कंफ्यूजन है।
दरअसल, इस साल आंवला एकदाशी (Amalaki Ekadashi) दो दिन पड़ रही है, जिसके कारण इसका व्रत कब रखा जाएगा इसे लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं आमलकी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
कब रखा जाएगा आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi Vrat) का व्रत?
शास्त्रों के मुताबिक हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह तिथि दो दिन पड़ रही है। एकादशी तिथि की शुरुआत 20 मार्च 2024 दिन बुधवार की रात 12 बजकर 21 मिनट से होगी और इसका समापन 21 मार्च की सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक इस साल यह व्रत 20 मार्च 2024 को रखा जाएगा।
आमलकी एकादशी 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त (Amalaki Ekadashi Shubh Muhurat)
Amalaki Ekadashi के दिन 20 मार्च की सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर 9 बजकर 27 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस बीच आप विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना कर सकते हैं। व्रत का पारण 21 मार्च की दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 7 मिनट तक कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 March 2024 at 19:48 IST