Alia-Ranbir Numerology: बेहद स्पेशल हैं रणवीर-आलिया की तरह इन दो मूलांक की जोड़ी, रोमांस और सफलता से भरी होती है जिंदगी

Alia-Ranbir Numerology: अंक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और अंकों का तालमेल व्यक्ति के जीवन और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालता है। बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, की केमिस्ट्री न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद प्रभावी है।

Alia-Ranbir Numerology | Image: Instagram

Alia-Ranbir Numerology: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और चहेते कपल्स की जब भी बात होती है, तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री जितनी लाजवाब है, असल जिंदगी में भी उनका रिश्ता उतना ही गहरा नजर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार, इस जोड़ी की सफलता और इनके बीच के अटूट प्रेम का एक बड़ा रहस्य इनके 'मूलांक' में छिपा है। 

आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक शस्त्र में भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है। आलिया और रणबीर की मूलांक जोड़ी न्यूमेरोलॉजी में 'पावर कपल' की श्रेणी में रखा जाता है। आइए जानते हैं, कौन से हैं वो मूलांक जो इस जोड़ी को इतना खास बनाते हैं।

रणबीर और आलिया का मूलांक 

रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर को हुआ है। 2+8 को जोड़ने पर अंक 1 प्राप्त होता है। यानी रणबीर का मूलांक 1 है, जिसका स्वामी 'सूर्य' है। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च को हुआ है। 1+5 को जोड़ने पर अंक 6 प्राप्त होता है। यानी आलिया का मूलांक 6 है, जिसका स्वामी 'शुक्र' है।

मूलांक 1 और 6 का बेहद खास संयोग 

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और मूलांक 6 का मिलन 'ऊर्जा' और 'सौंदर्य' का मिलन है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य नेतृत्व, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जबकि मूलांक 6 के स्वामी शुक्र प्रेम, विलासिता, कला और रोमांस का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए मूलांक 1 और 6 की जोड़ी अलग और बेहद खास मानी जाती है।

केयरिंग और रोमांटिक  होते हैं ये दो मूलांक के लोग 

मूलांक 6 वाले व्यक्ति स्वाभाविक रूप से बहुत केयरिंग और रोमांटिक होते हैं। आलिया का मूलांक 6 उन्हें एक बेहतरीन पार्टनर बनाता है, जो रिश्ते में भावनात्मक गहराई लाती हैं। वहीं, मूलांक 1 वाले रणबीर अपने साथी को सुरक्षा और स्थिरता का एहसास कराते हैं। यही कारण है कि इन दोनों के बीच रोमांस और आपसी समझ का स्तर बहुत ऊंचा है।

एक दूसरे के लिए होते हैं 'लकी चार्म'

मूलांक 1 वाले लोग महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा शीर्ष पर रहना चाहते हैं। वहीं, मूलांक 6 कलात्मक सफलता का अंक है। जब ये दोनों मिलते हैं, तो न केवल निजी जीवन बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी एक-दूसरे के लिए 'लकी चार्म' साबित होते हैं। रणबीर और आलिया की शादी के बाद उनकी फिल्मों की सफलता इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

ये भी पढ़ें - शादी के 6 दिन बाद आई सुहागरात तो पति को हुआ 103 डिग्री बुखार; एक्‍ट्रेस ने उड़ाया हनीमून का मजाक, बोलीं- ‘उस रात तो पोपट हो गया’

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 18:52 IST