Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai : 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और सोना खरीदने का शुभ समय
Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को 'अबूझ मुहूर्त' माना जाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए पंडित से परामर्श की आवश्यकता नहीं होती। साल 2026 में इस पर्व की तिथि को लेकर थोड़ा असमंजस हैं कि 19 या फिर 2 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। आइए जानते हैं।
Akshaya Tritiya 2026 Kab Hai : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इसे 'अखा तीज' के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, जप और तप 'अक्षय' रहता है, यानी इसका फल कभी समाप्त नहीं होता। वर्ष 2026 में अक्षय तृतीया की तिथि को लेकर लोगों के मन में थोड़ा संशय है कि यह 19 अप्रैल को है या 20 अप्रैल को। आइए जानते हैं कि इस साल अक्षय तृतीया की शुभ तिथि, मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय क्या है?
19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया?
पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 बजे से हो रहा है। यह तिथि अगले दिन यानी 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 बजे समाप्त होगी। शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन तृतीया तिथि सूर्योदय के बाद प्रबल रहती है और पूजा का मुख्य काल मिलता है, उसी दिन यह पर्व मनाया जाता है। इसलिए 19 अप्रैल 2026 को ही मुख्य रूप से अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।
अक्षय तृतीया शुभ मुहर्त और पूजा का समय
अक्षय तृतीया को 'अबूझ मुहूर्त' माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती। फिर भी, लक्ष्मी-नारायण की विशेष पूजा के लिए निम्नलिखित समय सर्वोत्तम है।
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त- सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 तक।
अक्षय तृतीया के दिन सोना किस समय खरीदें?
साल 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह एक 'अबूझ मुहूर्त' है, जिसका अर्थ है कि इस पूरे दिन आप बिना किसी विशेष पंचांग विचार के शुभ कार्य और खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना या किया गया निवेश कभी कम नहीं होता और घर में सुख-समृद्धि लाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 19:45 IST