अपडेटेड 10 November 2024 at 08:23 IST

Akshaya Navami 2024: अक्षय नवमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Akshaya Navami 2024 Puja Muhurat: आज अक्षय नवमी के दिन आप इस शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


अक्षय नवमी 2024 | Image: instagram

Akshaya Navami 2024: हिंदू धर्म में अक्षय नवमी (Akshaya Navami 2024) का पर्व बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्री हरि विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। जो कि इस साल आज यानी रविवार, 10 नवंबर को मनाया जा रहा है।

अक्षय नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त (Akshaya Navami 2024 Muhurat)

अक्षय नवमी का त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार कार्तिक शुक्ल की नवमी तिथि 9 नवंबर रात 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 10 नवंबर को रात 9 बजकर 01 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में अक्षय नवमी की पूजा का मुहूर्त 10 नवंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप अक्षय नवमी की पूजा समेत दान-पुण्य का कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन शुभ मुहूर्तों में भी अक्षय नवमी की पूजा कर सकते हैं।

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 55 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

अक्षय नवमी की पूजा विधि (Akshaya Navami 2024 Ki Puja Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुख करके उसकी पूजा करें।
  • पेड़ की जड़ों में कच्चा दूध अर्पित कर घी का दीपक जलाएं।
  • अब हल्दी, कुमकुम से तिलक करें और पेड़ के चारों ओर सात बार लाल धागा या कलेवा बांधें।
  • इस दौरान आपको आंवले के पेड़ पर पीला रंग का वस्त्र अर्पित करना है।
  • इसके बाद विष्णुजी का ध्यान करें और उनकी विधिपूर्वक पूजा करें।
  • आपको विष्णुजी के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा और आरती करनी हैं, तभी ये पूजा सफल मानी जाएगी।
  • इसके बाद अक्षय नवमी की कथा का पाठ करें और आंवले के पेड़ के चारों ओर 7 बार परिक्रमा करें।
  • इस गरीब व ब्राह्मणों को भोजन खिलाएं और वस्त्र का दान करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। 

ये भी पढ़ें: Dev Deepawali 2024: देव दीपावली के दिन जरूर करें इस चालीसा का पाठ, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 November 2024 at 08:23 IST