अपडेटेड 2 January 2026 at 14:44 IST
Vastu Niyam: शनिवार के दिन पोछे के पानी में डालें ये 2 चीजें, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र में पोछे के पानी में कई चीजें हैं, अगर दिन के हिसाब से पोछे के पानी में डालकर लगाया जाए तो व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आ सकती है।
Vastu Niyam: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति के लिए कई छोटे लेकिन बेहद प्रभावी उपाय बताए गए हैं। अक्सर हम कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी घर में बरकत नहीं होती या परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका एक मुख्य कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। वहीं शनिवार का दिन विशेष माना जाता है।
इस दिन किए गए उपायों से शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में शनिवार के दिन पोछे के पानी में फिटकरी और नमक डालकर लगाने से कई फायदे हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
नमक और फिटकरी से पोछा मारने का महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक और फिटकरी दोनों में ही नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है। नमक को राहु और केतु के दोषों को दूर करने वाला माना जाता है। यह घर से दरिद्रता दूर कर लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है। वास्तु दोषों को दूर करने और नजर दोष से रक्षा करने में सहायक होती है। इसलिए आप हर शनिवार के दिन पोछे के पानी में नमक और फिटकरी डालकर लगाएं।
अगर आपको लगता है कि आपके घर को किसी की बुरी नजर लग गई है, तो फिटकरी का यह उपाय रामबाण की तरह काम करता है। अगर आपके घर में बिना किसी कारण के झगड़े होते रहते हैं, तो शनिवार को नमक और फिटकरी के पानी का पोछा लगाने से घर का माहौल शांत होता है। यह सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें - Saturday Chalisa 2026: शनिवार के दिन जरूर करें शनि चालीसा का पाठ, ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगा छुटकारा
शनिवार को कैसे करें यह उपाय?
एक बाल्टी पानी लें और उसमें एक चम्मच पिसा हुआ सेंधा नमक और एक छोटा टुकड़ा फिटकरी डाल दें। जब फिटकरी पानी में घुल जाए, तब इस पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं।
यह काम सुबह के समय करना सबसे उत्तम माना जाता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 January 2026 at 14:44 IST