Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वालों पर आज भाग्य रहेगा मेहरबान, वृश्चिक राशि वाले लोगों के काम में आएगी बाधा, जानिए कैसे बीतेगा आज का दिन

आज बुधवार 19 अगस्त 2026 को आपका दिन कैसे गुजरेगा। अलग-अलग राशि के लोगों के जीवन में विभिन्न घटनाएँ घटने वाली हैं।

aaj ka raashifal | Image: Gemini

आज बुधवार 19 अगस्त 2026 को आपका दिन कैसे गुजरेगा। अलग-अलग राशि के लोगों के जीवन में विभिन्न घटनाएँ घटने वाली हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन राशि वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

मेष

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। मेष राशि वाले लोगों को अपने काम में मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही आपको नए अवसर के भी प्राप्त होने की उम्मीद है। हालांकि अधिक काम के चलते दिन का अंत आपके लिए थकावट भरा रह सकता है।  

वृषभ 

वृषभ राशि वाले लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आज आपको कोई पुराना मित्र मिल सकता है। हालांकि आज आपको पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसलिए खाने-पीने पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।   

मिथुन 

आज आप अपनी बुद्धि से लंबे समय से बिगड़े काम को भी निपटा लेंगे। आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। अच्छी बात यह भी है कि अगर आप नौकरी करते हैं या व्यापार दोनों में आपका दिन अच्छा जाने के योग है। 

कर्क 

कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा संवेदनशील बीत सकता है। इसके साथ ही आपको किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाज़ी में न लेकर सोच समझकर लेने की सलाह दी जा रही है। 

सिंह 

सिंह राशि वाले के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग है। आज के दिन आपको अपने काम के लिए प्रशंसा मिलेगी। इसके साथ ही आपकी नेतृत्व क्षमता भी निखर कर सभी के सामने आएगी।

कन्या 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाला दिन है। अगर आप विद्यार्थियों है तो आज का दिन आपका बेहद अच्छा बीतेगा। हालांकि अगर आप मोबाइल ज्यादा चलाते हैं तो आँखों के साथ सिरदर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।    

तुला 

आज का दिन आपके रिश्तों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही आपकी किसी रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी और धन लाभ के भी योग बनते दिख रहे हैं।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज अपने काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अपनी एकाग्रता से आप उन बाधाओं पर विजय भी प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि आपको वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है। 

धनु 

आज आपको आपके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म की ओर ध्यान बढ़ना शुरू होगा। धनु राशि वाले लोगों के आने वाले दिनों में लंबी यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं।  

मकर 

मकर राशि वाले लोगों को आज अपनी मेहनत का परिणाम थोड़ी देर से मिलेगा इसलिए उनको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। हालांकि आपको आज पीठ दर्द का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ 

कुंभ राशि वाले अगर कोई काम साझेदारी में करेंगे तो आज अवश्य सफल होंगे। अगर आप कोई नया काम और नया प्रोजेक्ट करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। 

मीन 

मीन राशि वाले लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने दफ्तर में सहकर्मी भी सहायता प्रदान करेंगे।  

इसे भी पढ़ें- 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा 2026? जानें भद्रा का समय

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 19 August 2026 at 09:11 IST