Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: वृषभ समेत इन राशियों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए, किन राशियों के खुलेंगे किस्मत के ताले?
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: आज 9 अप्रैल 2026 यानि गुरुवार के दिन का राशिफल आ चुका है जिससे पता लग रहा है कि किन राशियों को आज धन लाभ होने वाला है, जबकि किन राशि जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: आज 9 अप्रैल 2026 यानि गुरुवार के दिन का राशिफल आ चुका है जिससे पता लग रहा है कि किन राशियों को आज धन लाभ होने वाला है, जबकि किन राशि जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज के दिन आप काफी शांत महसूस करेंगे। बाहर किसी पार्टी में रहने से बढ़िया घर में ही अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताएं। करियर में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। शॉर्टकट ढूंढने के बजाय धीरे-धीरे अपने लक्ष्यों की तरफ आगे बढ़ें।
वृषभ (Taurus)
आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। ऑफिस में आप काफी एक्टिव होकर काम करेंगे। शाम तक सेहत थोड़ी खराब लग सकती है। ऐसे में खुद को रेस्ट देना न भूलें।
मिथुन (Gemini)
आज किसी लंबी यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो रुक जाइए। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। लव लाइफ के हिसाब से आपका दिन शानदार बीतने वाला है। आप किसी तोहफे के जरिए अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। सेहत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
कर्क (Cancer)
आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। करियर में आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज के दिन खुद के बारे में सोचें और योगा के जरिए दिमाग को शांत रखें।
सिंह (Leo)
आज कोई पुराना खर्चा खत्म हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर के लोगों को आज काफी फायदा होने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फोन-लैपटॉप ज्यादा यूज करने से बचें।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपका शानदार बीतने वाला है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे लेकिन ऑफिस में हर काम बड़ी ही सावधानी से करें, वर्ना कोई बड़ी चूक हो सकती है। आज लाइफ में किसी नए इंसान की दस्तक हो सकती है।
तुला (Libra)
ऑफिस में सबके साथ मिल-जुलकर काम करेंगे तो ज्यादा जल्दी ग्रोथ होगी। ऑफिस का तनाव घर में ना लाएं और परिवारवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आज ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन बदलाव के लिए यही सही समय है। लव लाइफ में भविष्य को लेकर चिंतित होने से बढ़िया है कि वर्तमान का आनंद लो।
धनु (Sagittarius)
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही फैसला लें। लव लाइफ में गुस्सा होने के बजाय अपने पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें। ऑफिस में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।
मकर (Capricorn)
आज अपने पार्टनर की सलाह को अहमियत दें, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। मीडिया, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के लोगों को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी आज आपकी मजबूत रहेगी।
कुंभ (Aquarius)
आज दिखावे के लिए खर्चा करने से बचें। पुराने दोस्तों के साथ समय बिताएं, इससे आपको ही अच्छा लगेगा। पुराना अटका कोई काम आज पूरा हो सकता है। आज नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।
मीन (Pisces)
किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अपना बजट चेक कर लें और कोशिश करें कि बजट से बाहर एक रुपया खर्च ना हो। बिजनेस में नई डील मिल सकती है। परिवारवालों की तरफ से कोई बड़ी खबर मिल सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 April 2026 at 07:14 IST