अपडेटेड 8 February 2026 at 08:55 IST

Aaj ka Rashifal: किसे मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, तो किसका टूटेगा दिल? जानिए आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 8 February 2026: दुनियाभर में इस समय प्यार का मौहाल है क्योंकि 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। चलिए जान लेते हैं कि 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा।

Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj ka Rashifal, 8 February 2026: दुनियाभर में इस समय प्यार का मौहाल है क्योंकि 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। आज 8 फरवरी को प्रपोज डे है, ऐसे में आज अपने प्यार का इजहार करने का सबसे बेहतरीन दिन है। इस बीच, चलिए जान लेते हैं कि 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा। 

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

रिलेशनशिप वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार बीतने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ कही घूमने जा सकते हैं जिसके बाद आपके बीच के सारे मनमुटाव खत्म हो जाएंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए भी आज का दिन कोई अच्छी खबर ला सकता है। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। 

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज अच्छा मौका है। वही रिलेशनशिप वाले लोगों को अपने पार्टनर से सारी बातें खुलकर कहनी चाहिए लेकिन याद रखें कि आप पजेसिव ना हो। इससे चीजें बिगड़ सकती हैं। ऑफिस में आपके काम को नोटिस किया जा रहा है और करियर ग्राफ ऊपर जा रहा है। 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

ऑफिस में आपको नए क्रिएटिव आईडिया मिलेंगे जिसपर आपको काम करने की जरूरत है। गॉसिप से दूर रहें और केवल अपने काम पर फोकस रखें जो आपको प्रमोशन तक ले जाएगा। लव लाइफ में अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं हैं तो रिश्ते को जबरदस्ती ना खींचे, एक नई शुरुआत करें। 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आपका दिन आज इमोशनल बीतने वाला है। कई दिनों से पार्टनर के साथ हो रहा झगड़ा आज खत्म हो जाएगा। आप ओवरथिंकिंग की वजह से तनाव में रह सकते हैं। ऐसे में केवल अपने काम पर ध्यान दें। 

सिंह राशि (Leo Horoscope)

प्यार की तलाश में हैं तो उम्मीद ना खोएं। जल्दी आपकी जिंदगी में कोई आने वाला है। रिलेशनशिप वाले लोगों को अपनी बात के ऊपर अपने पार्टनर की बातों को अहमियत देनी चाहिए। ऑफिस में दिन मिला-जुला बीतने वाला है। ऐसे में निराश ना हो और अपने ऊपर भरोसा रखें। 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कुछ नया जानने को मिल सकता है जिससे आपको भविष्य का फैसला लेने में मदद मिलेगी। ऑफिस में आपको टीम लीडरशिप दिखानी होगी और छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना सीखना पड़ेगा, तभी आप आगे बढ़ पाओगे। 

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आपका दिन बिजी बीतने वाला है। ऐसे में अपने पार्टनर के लिए समय निकालने की कोशिश करें और अगर कोई गलतफहमी है तो उसे दूर करें। ऑफिस में लोगों से तालमेल बिठाने की कोशिश करें। जिस चीज में मन नहीं है, उसे ‘ना’ कहना सीखें। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज आपको अपने पुराने प्यार की याद आ सकती है लेकिन उदास ना हो, कुछ चीजों को अतीत में छोड़ना ही बेहतर होता है। रिलेशनशिप वाले लोगों को अपने पार्टनर से आज कुछ छुपाना नहीं चाहिए, इससे लड़ाई हो सकती है। ऑफिस में मानसिव तनाव झेल सकते हैं। 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे पूरी शिद्दत से निभाने की कोशिश करें। सहकर्मियों से दोस्ती बढ़ाएं। करियर के हिसाब से दिन अच्छा बीतेगा। आपके दिल में अब सच्चा प्यार पाने की इच्छा है लेकिन इसके लिए आपको खुद के गुस्से पर काबू करना पड़ेगा। 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

ऑफिस में कोई लीडरशिप का रोल मिल सकता है जो आपके करियर के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होगा। लव लाइफ में भी आप अपने पार्टनर के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। किसी पुराने बिछड़े साथी से मुलाकात हो सकती है। 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

ऑफिस में आप कोई ऐसा काम करेंगे जिससे आपकी इज्जत बढ़ेगी। किसी से झगड़ा है, तो उसे खत्म करने का आज बढ़िया समय है। लव लाइफ में अपने पार्टनर के साथ आईडिया शेयर करें लेकिन उनकी फीलिंग्स का भी ख्याल रखें। 

मीन राशि (Pisces Horoscope)

ऑफिस में मेहनत करें लेकिन अपने ऊपर ज्यादा दवाब न डालें। काम टालने की आदत को खत्म करने की कोशिश करें। किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल हो सकते हैं। लव लाइफ में अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें। किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है लेकिन उसके पास वापस जाने का न सोचें।

ये भी पढ़ेंः Aaj ka Rashifal: शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, पहले दिन किसे मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज, किसकी जिंदगी में प्यार देगा दस्तक?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 08:55 IST