अपडेटेड 6 October 2025 at 09:16 IST

Aaj Ka Rashifal: किसी को होगा बिजनेस में फायदा तो कोई बिताएगा पार्टनर के साथ रोमांटिक समय, इन राशियों के लिए शानदार बीतने वाला है आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 6 October 2025: आज यानि 6 अक्टूबर का दिन मेष, कर्क और कन्या राशि वाले लोगों के लिए शानदार बीतने वाला है जबकि सिंह जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal 6 October 2025 | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal 6 October 2025: आज यानि 6 अक्टूबर का दिन मेष, कर्क और कन्या राशि वाले लोगों के लिए शानदार बीतने वाला है जबकि सिंह जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत है।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

मेष राशिफल वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होने वाला है। बिजनेस में आपको मुनाफा होगा। पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। 

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और तरक्की हो सकती है। परिवार में कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज राहत मिल सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज के दिन अपने रिश्तेदारों के साथ किसी इवेंट में जाने का मौका मिल सकता है। किसी कीमती चीज को खोने का डर रहेगा। कारोबार में आपको अपने लाइफ पार्टनर का साथ मिलने वाला है। 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। कोई परीक्षा दे रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन ठीकठाक बीतने वाला है। अपने दुश्मनों से संभलकर रहें। आज अच्छा-खासा खर्चा होने की उम्मीद है। अगर आप किसी कंपटीशन में हिस्सा ले रहे हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज आपको ऑफिस में कोई कामयाबी मिल सकती है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनका इंतजार आज खत्म हो सकता है। कोई लीगल केस चल रहा है तो आज मामला सुलट सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि वाले लोग आज अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। ट्रैवल करने का भी चांस है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें और संयम के साथ फैसले लें। परिवार में कोई फंक्शन हो सकता है। ट्रैवलिंग करते वक्त सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के लोगों को आज पैसों के मामले में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समाज में इज्जत बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में भी दिन बढ़िया बीतेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। परिवार के साथ शानदार समय बिताएंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका पार्टनर आपसे नाराज है तो उसे मनाने के लिए गिफ्ट जरूर दें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि के लोगों के लिए भी सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। 

मीन राशि (Pisces Horoscope)

करियर के मामले में सोच समझकर फैसला लें। परिवार की तरफ किसी तरह का तनाव मिल सकता है। मैरिड लाइफ में कोई दिक्कत चल रही है तो आज दूर हो सकती है। 

ये भी पढ़ेंः Rashifal: बिजनेस और करियर में मिलेगा लाभ, लव लाइफ में मिलेगा प्यार या होगी तकरार? पढ़ें आज का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 October 2025 at 09:16 IST