Aaj ka Rashifal: श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा का प्रभाव, कुछ राशियों को तरक्की तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें 5 जून का राशिफल

Aaj ka Rashifal: श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा का प्रभाव रहने वाला है। कुछ राशियों को उनके बिजनेस में लाभ मिलेगा, तो वहीं कुछ को बरतनी होगी सावधानी। यहां पढ़ें 5 जून 2026 का पूरा राशिफल।

aaj ka rashifal | Image: freepik

Aaj ka Rashifal: आज 5 जून 2026 को चंद्रमा मकर राशि और अपने ही श्रवण नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में चंद्रमा की यह स्थिति बेहद शांत, सौम्य और व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यधिक शुभ मानी जाती है। इसके साथ ही मंगल मेष में, सूर्य वृषभ में, बुध-सूर्य मिथुन में, गुरु कर्क में, केतु सिंह में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में चल रहे हैं। ग्रहों के इस प्रभाव से आज कुछ राशियों को बड़ी सफलता मिलेगी तो कुछ को संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल कैसा रहने वाला है।

मेष

आपका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता मिल सकती है। धन निवेश के लिए समय काफी अच्छा है। आज सूर्य देव को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ

आज आपको सिर दर्द, आंखों में तकलीफ या हल्का बुखार परेशान कर सकता है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और यात्रा के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय बहुत उत्तम है। पास में हरी वस्तु रखें।

मिथुन

आपका स्वास्थ्य वैसे तो अच्छा रहेगा, लेकिन चंद्रमा के आठवें भाव में होने से चोट लगने की आशंका है, इसलिए कोई जोखिम न लें। निवेश के लिए समय बढ़िया है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क

आप इस समय तरक्की के मार्ग पर हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के मामले में समय बहुत शानदार है। केतु के कारण निवेश थोड़ा सोच-समझकर ही करें। भगवान कालभैरव के दर्शन करना हितकर रहेगा।

सिंह

आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, हालांकि आपका बचाव पक्ष मजबूत रहेगा। छठे चंद्रमा के कारण छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। बाधाओं से मुक्ति के लिए शनिदेव को प्रणाम करें।

कन्या

विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए आज का समय अत्यंत शुभ है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आमदनी के नए और पुराने दोनों रास्तों से धन लाभ होगा। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना शुभ रहेगा।

तुला

आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य नारायण को जल अर्पित करें।

वृश्चिक

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में नए प्रेम का आगमन हो सकता है। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। पास में पीली वस्तु रखें।

धनु

आज सेहत को लेकर सतर्क रहें और किसी भी तरह का निवेश करने से बचें, क्योंकि धन हानि के संकेत हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल life वैसे काफी अच्छी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें।

मकर

आप आज आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। दूसरे भाव में राहु होने से निवेश सोच-समझकर करें। आज काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ

आज सिर दर्द, नेत्र पीड़ा और अचानक बढ़ते खर्चों से परेशानी हो सकती है। शनि के प्रभाव से आज निवेश करने से बचें या बहुत सावधानी बरतें। राहत के लिए भगवान गणेश जी की आराधना करें।

मीन

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे और पुराना रुका पैसा भी मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने और धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल होने के योग हैं। शनिदेव को प्रणाम करें।

यह भी पढ़ें: झूठे हैरेसमेंट केस पर भड़कीं हिना खान को 'अंगूरी भाभी' ने दिया जवाब

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 5 June 2026 at 07:15 IST