Aaj Ka Rashifal: 4 मई को ग्रहों की चाल से इन राशियों का तनाव होगा दूर, जानिएं किनका चमकने वाला है भाग्य

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: आज यानि 4 मई को ग्रहों की चाल से कई राशियों का तनाव कम होने वाला है। इसके साथ ही कुछ का तो भाग्य भी चमकने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कैसा रहने वाला है आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026 | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार 4 मई 2026, सोमवार के दिन बेहद खास रहने वाला है। इन दिन परिघ और शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही नवग्रहों का राशि परिवर्तन नहीं होने वाला है। ऐसे में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, राशिफल के साथ।

मेष राशि

पुरानी निवेश से धन वापसी के संकेत मिल रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज के दिन लोन चुकाने में आसानी रहेगी। परिवार के बुजुर्गों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहने वाला है।

वृषभ राशि

जीवनसाथी के सामने आपकी कोई बड़ी गलती सामने आ सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही सेहत पर भी असर पड़ने वाला है। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे।

मिथुन राशि

घर के पुराने विवाद फिर से पनप सकते हैं जिससे स्ट्रेस रहेगा। चोट लगने की आशंका है इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से चिंता बढ़ सकती है।

कर्क राशि
सिंगल लोगों को दोस्त की तरफ से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा जिससे थकान महसूस होगी और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

सिंह राशि

पुराने दोस्त के साथ घूमने का मौका मिलने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति संतुलित बनी रहेगी।

कन्या राशि

दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी और पूरे दिन उत्साह और मन खुश बना रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे और घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

तुला राशि

सिंगल लोगों के लिए प्यार का इजहार होने के संकेत हैं। हालांकि छात्रों को पढ़ाई में अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है।

वृश्चिक राशि

पुराने दोस्त के साथ समय बिताने से मन हल्का रहने वाला है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है लेकिन लोन की किस्त चुकाने में परेशानी आ सकती है।

धनु राशि

कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है लेकिन इसके लिए बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि

अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और धन कमाने के प्रयास सफल होंगे।

कुंभ राशि

पिता-पुत्र के रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता नहीं रहगी।

मीन राशि

लंबी जर्नी करने का प्लान बन सकता है, जिससे आपको मन खुश रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा और कार्यशैली में बदलाव से काम समय पर पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें: गर्मी में पेट को मिलेगी बर्फ जैसी ठंडक, ट्राई करें ये लौकी की रोटी; विधी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 05:45 IST