अपडेटेड 4 March 2026 at 07:17 IST

Holi Rashifal 4 March 2026: आज होली के दिन बनने जा रहा है बुधादित्य राजयोग, इन 5 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू;देखें अपना राशिफल

Holi Rashifal 4 March 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन गणपति बप्पा को समर्पित है और आज होली का त्योहार भी है। इस दिन कई शुभ योग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Holi Rashifal 4 March 2026 | Image: Freepik

Holi Rashifal 4 March 2026: होली का त्योहार न केवल रंगों और उल्लास का संगम है, बल्कि इस बार 4 मार्च 2026 को ग्रहों की चाल भी एक अद्भुत संयोग रच रही है। ज्योतिषीय दृष्टि से इस साल की होली बेहद खास होने वाली है, क्योंकि विलासिता और भौतिक सुखों के कारक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेंगे।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मीन राशि में शुक्र की शनि के साथ युति  होगी। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनि का यह मेल कुछ खास राशियों के लिए 'गोल्डन पीरियड' की शुरुआत माना जा रहा है। अब ऐसे में आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति अत्यंत अनुकूल बनी हुई है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत होगी। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं, तो नई रणनीतियों के साथ आगे बढ़ने का यह सही समय है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आपकी तिजोरी में बरकत होगी।

वृषभ राशिफल 

आज का दिन अपनों के नाम रहेगा। प्रियजनों के साथ बिताया गया समय आपके मानसिक सुकून को बढ़ाएगा। पुरानी यादें ताजा करने या पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर आपको खुशी देगा। परिवार के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए यह एक आदर्श समय है।

मिथुन राशिफल 

आज का दिन आपके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलने वाला है। सितारों की चाल बता रही है कि आज आपका सामाजिक दायरा न केवल बढ़ेगा, बल्कि उसमें एक नई ऊर्जा का संचार भी होगा।

कर्क राशिफल 

आज आप अपनी भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे। यह संवेदनशीलता आपको खुद को बेहतर ढंग से समझने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करेगी। आज आपको किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

सिंह राशिफल 

आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उमंग का संचार करने वाला है। आपकी गहन चिंतन शक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे। ऑफिस में आपके मौलिक विचारों को न केवल सुना जाएगा, बल्कि उनकी सराहना भी होगी।

कन्या राशिफल 

आज का दिन आपके व्यक्तित्व में एक नई चमक लेकर आएगा। आपकी अनुशासित जीवनशैली और व्यवस्थित कार्यशैली ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होने वाली है। आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।

तुला राशिफल 

आज का दिन आपके जीवन में शांति और सौम्यता का संचार करेगा। आपकी वाणी में आज वो आकर्षण होगा कि आप अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत लेंगे। यह समय सामाजिक मेलजोल और संवाद के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

वृश्चिक राशिफल 

आज का दिन आपके जीवन में सुलह और प्रगति का संदेश लेकर आया है। यदि पिछले कुछ समय से कोई विवाद या मानसिक तनाव आपको घेरे हुए था, तो अब उसे पीछे छोड़ने और समाधान निकालने का श्रेष्ठ समय है।

धनु राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आप सफल होंगे।

ये भी पढ़ें - Virat Kohli Anushka Sharma: कितना बड़ा हो गया अनुष्का शर्मा का लाडला? लंदन की सड़क पर पापा विराट कोहली के साथ स्पॉट हुआ अकाय, VIDEO

मकर राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आया है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आपके जीवन में कोई दस्तक दे सकता है।

मीन राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं से भरा रहेगा। आपके विचारों से सभी खुश होंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आप आगे बढ़ेंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 07:15 IST