Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर बरसेगा धन, वृश्चिक राशि में चंद्रमा का खास प्रभाव, जानें सभी राशियों का लेखाजोखा

Aaj Ka Rashifal: आज 31 मई 2026 को कई राशियों पर धन की बारिश होने वाली है। वहीं वृश्चिक राशि में चंद्रमा का खास प्रभाव रहेगा। यहां पढ़ें सभी राशियों का लेखाजोखा।

Aaj Ka Rashifal 31 May 2026 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। 31 मई 2026 को चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में विराजमान हैं, जबकि मंगल मेष राशि, सूर्य वृषभ राशि तथा बुध, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में स्थित हैं। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और निवेश के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी और साथी का सहयोग आपकी प्रगति में सहायक होगा। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार के लिए समय अच्छा है और धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन नए निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखें। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रह सकती है। संतान पक्ष मजबूत रहेगा और व्यापारिक गतिविधियों में भी लाभ के संकेत हैं। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ माना गया है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे तथा परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। हर दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहने वाला है। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, हालांकि ऊर्जा का स्तर थोड़ा कम महसूस हो सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। व्यापारिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश के लिए समय सामान्य है, लेकिन भूमि, भवन या वाहन से जुड़े निवेश आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक समझ बढ़ेगी तथा निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। हालांकि विवाहित लोगों को वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए प्रेम का प्रवेश हो सकता है। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है और नया व्यवसाय शुरू करने की संभावना भी बन रही है। कारोबार में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी और जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन निवेश से बचने की सलाह दी गई है। प्राप्त धन को सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में थोड़ी दूरी या मतभेद महसूस हो सकते हैं। आपसी समझ की कमी के कारण तनाव बढ़ सकता है, लेकिन समय के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, जबकि जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद संभव हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल माना गया है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को सिर दर्द, आंखों में परेशानी और बढ़ते खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। किसी अज्ञात भय की भावना भी बनी रह सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों की आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। नए स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है और पुराने माध्यमों से भी लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा यात्रा के योग बन सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। प्रेम और संतान पक्ष में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार और कानूनी मामलों में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के जीवन में नए विकल्प आ सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार करना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। यात्रा के योग बनेंगे और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी तथा संतान का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर दिन शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें: अजित कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां मोहिनी मणि का निधन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 31 May 2026 at 07:45 IST