अपडेटेड 30 October 2025 at 07:09 IST
Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: आज मिथुन, सिंह समेत इन 4 राशियों को पैसों की लेन-देन करने में बरतनी होगी सावधानी, देखें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: आज गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से आज के राशिफल के बारे में जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और गुरुवार का शुभ दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में आज गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
मेष राशि के जातकों को आज कोई भी काम करने के लिए सोच-विचार करने की जरूरत है। आज फिजूल खर्च करने से बचें। नौकरी कर रहे जातकों को कहीं दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है।
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन नई सौगात लेकर आया है। अगर आप कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको फायदा हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
आज मिथुन राशि के जातकों को सुनहरे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मन में सकारात्मक विचार रखें। आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।
आज कर्क राशि वालों का दिन
आज कर्क राशि के जातकों को पैसों की लेन-देन करने से बचना है। आप भविष्य के बारे में सोच सकते हैं। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Mulank: इस मूलांक के लोग अचानक बनते हैं अमीर, राहु के सपोर्ट से व्यापार, लॉटरी और शेयर बाजार में किस्मत देती है साथ
आज सिंह राशि वालों का दिन
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुके हुए काम पूरे करने को लेकर आया है। परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कामकाज के मोर्चे पर आपको थोड़ी गंभीरता दिखानी होगी। अगर आप सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं, तो दूसरों की राय और अनुभवी लोगों की सलाह को हल्के में न लें।
आज तुला राशि वालों का दिन
आज का दिन आपके लिए किसी सुनहरी सुबह से कम नहीं है। आपके जीवन में कई बड़े और सकारात्मक बदलाव दस्तक देने वाले हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की मस्ती भरी प्लानिंग भी हो सकती है।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप खुशी और शांति मोड में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।
आज धनु राशि वालों का दिन
आज का दिन आपके जीवन में सकारात्मकता और सफलता का नया अध्याय लेकर आया है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। घर-परिवार के जो काम लम्बे समय से अटके हुए थे, आज आप उन्हें बेहद आसानी से पूरा कर लेंगे।
आज मकर राशि वालों का दिन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है, इसलिए धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें। धन लाभ के नए रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं। आपको आय का कोई नया स्रोत मिल सकता है।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 30 October 2025 at 07:09 IST