Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: आज किन राशियों को होगा धन लाभ, किसके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे? पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: आज यानि 29 मार्च 2026 वाले दिन तुला राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे, जबकि वृषभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: आज यानि 29 मार्च 2026 वाले दिन तुला राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे, जबकि वृषभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। उनका दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। 

मेष (Aries)

आज के दिन आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप छात्र हैं तो मन लगाकर पढ़ाई करें। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर फिक्रमंद हो सकते हैं। 

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपका चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑफिस में किसी चीज को लेकर मन परेशान रह सकता है लेकिन आप धैर्य के साथ रहेंगे तो हर मुश्किल को आसानी से पार कर जाएंगे। किसी इवेंट में शामिल होने का मौका मिल सकता है। 

मिथुन (Gemini)

करियर से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। काम को लेकर परेशान हैं जो आज आपकी समस्या सुलझ सकती है। 

कर्क (Cancer)

ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करेंगे तो सफलता जरूर हाथ लगेगी। अपनी भावनाओं पर काबू रखने की कोशिश करें। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। कोई प्रिय चीज खो गई तो आज मिलने की संभावना है।

सिंह (Leo)

करियर में कोई मनपसंद काम करने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे जाकर आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे। 

कन्या (Virgo)

आज के दिन बेफिजूली के खर्चे से बचें। मेहनत करेंगे तो धीरे-धीरे ही करियर में तरक्की मिलेगी। कोई पुराना हिसाब-किताब आज हो सकता है। परिवार में किसी आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है। 

तुला (Libra)

लंबे समय से अटका हुआ पैसा आज मिलने की उम्मीद है। ऑफिस के साथ-साथ घर में भी अच्छा माहौल रहेगा। परिवार में किसी चीज को लेकर मनमुटाव है तो आज बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। 

वृश्चिक (Scorpio)

किसी चीज को लेकर मानसिक तनाव में रह सकते हैं। ऑफिस में मन लगाकर काम करें। आज किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं लेकिन सतर्क रहेंगे तो आसानी से इसे पार कर पाएंगे। आज खर्चा काफी हो सकता है। 

धनु (Sagittarius)

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन के भी संकेत दिख रहे हैं। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सिंगल है तो आज जिंदगी में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है।

मकर (Capricorn)

ऑफिस में किसी भी बड़ी जिम्मेदारी लेने से कतराए नहीं और खूब मन लगाकर काम करें। आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भर रहेगा। आज धन लाभ हो सकता है। किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ें।

कुंभ (Aquarius)

ऑफिस में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल करना सीखें। किसी की भी बातों में आकर निवेश न करें। परिवार में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मीन (Pisces)

पैसों के मामले में सावधानी से ही फैसला लें और फिजूल खर्ची से बचें। आज के दिन करियर में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। हालांकि, किसी की भी बातों में आने से बचें और परिवार में किसी से अनबन है तो आज सुलझाने का बेहतरीन मौका है।

ये भी पढे़ंः Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल... कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती 2026? नोट कर लें सही तिथि और पूजा से जुड़े सभी नियम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 07:12 IST