अपडेटेड 29 December 2025 at 07:13 IST

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025: मेष, मिथुन और मकर समेत साल का अंतिम सोमवार इन राशियों के लिए रहेगा खास, देखें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025: आज साल 2025 का अंतिम सोमवार है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। अब ऐसे में किन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025: ज्योतिष शास्त्र में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर कोई मनोकामना है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। 

वहीं आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि 

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा वाले लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि  

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपका रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन कार्यक्षेत्र में वृद्धि लेकर आया है। आपको पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा, यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज कहीं निवेश करने से बचें।

तुला राशि  

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायी रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - Gond Ke Laddu Benefits: सर्दियों में गोंद के लड्डूओं से शरीर को मिलेगी जोड़ों के दर्द से राहत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। आप कोई भी काम योजना बनाकर करें। सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु राशि  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि  

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की लेकर आया है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। माता-पिता का ध्यान रखें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शांति से भरा रहेगा। आज आप कहीं भी निवेश कर रहे हैं, तो सावधानी से करें। शत्रु परास्त होंगे।

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 December 2025 at 07:13 IST