Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: आज इन राशियों को मिलेगा करियर में लाभ, कुछ को चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना; कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: आज, रविवार 28 जून 2026 के दिन कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और प्रेम में मिठास मिलेगी, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी। पढ़िए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन...

28 जून 2026 का राशिफल | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: आज 28 जून 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र, शुभ योग और दिशाशूल पश्चिम दिशा का संयोग बन रहा है। गंड मूल नक्षत्र का प्रभाव भी रह सकता है। राहुकाल दोपहर में रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। आज आपका उत्साह चरम पर रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

आपका दिन मिला जुला बीतेगा। आज आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, उनकी सलाह फायदेमंद साबित होगी। काम में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा

मिथुन राशि

आज आपका मन काफी सक्रिय रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। छोटी-छोटी परेशानियां आसानी से सुलझ जाएंगी। दोस्तों का साथ अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज भावनात्मक रूप से आप संतुलित रहेंगे। घरेलू मामलों में सुधार होगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपको नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। करियर में प्रगति के संकेत हैं। प्रेम में रोमांस रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कन्या राशि

आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कोई करीबी आपको ठेंस पहुंंचाने की कोशिश कर सता है। काम में बारीकी से काम लें तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य की मदद करनी पड़ सकती है।

तुला राशि

आपका आज का दिन सामान्य बीतेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर या जीवनसाथी का साथ सुखद रहेगा। नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय है। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन शांत रहेगा।

वृश्चिक राशि

दिन ठीक ठाक बीतेगा। आज गुप्त बातों या छिपी हुई बातों का पता चल सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। परिवार के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है।

धनु राशि

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लंबी यात्रा या धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि

आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज मेहनत का फल मिलेगा। पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बड़े फैसले में सोच-समझकर आगे बढ़ें।

कुंभ राशि

आज नई सोच और रचनात्मकता से काम लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छोटे-मोटे विवाद से बचें। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन सामान्य बीतने वाला है। आज अंतर्मन की आवाज सुनें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में स्थिरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें: Ravivar Ke Upay: आर्थिक तंगी से लेकर मान-सम्मान और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ परिणाम

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 June 2026 at 06:58 IST