अपडेटेड 28 February 2026 at 07:44 IST

Aaj Ka Rashifal 28 February: उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा इन राशि के लोगों का दिन, किन्हें सावधान रहने की जरूरत? पढ़िए आज का राशिफल

Rashifal 28 February: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और आमलकी एकादशी का पारण समय भी है। कई राशियों का आज का दिन अच्छा रहेगा, तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव भी आएंगे।

Aaj ka Rashifal 28 February 2026 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 28 February 2026: आज शनिवार, 28 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। हालांकि कुछ राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत है। आर्थिक मोर्चों पर परेशानी उठानी पड़ सकती है। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...?

मेष राशि

आज का आपका दिन सामान्य रहेगा। जरूरी काम पूरे होंगे। लक्ष्य हासिल करने के मजबूत योग बन रहे हैं। रिश्तों में पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार से सुख और सहयोग मिलेगा, लेकिन घरेलू मामलों में हस्तक्षेप से बचें।

वृषभ राशि

आपका दिन मिला-जुला बीतेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पेशेवर कामों में सफलता हाथ लगेगी। कॉन्टैक्ट से फायदा होगा, लेकिन बड़े फैसले को आज टाल दें और आर्थिक मामलों पर थोड़ा सतर्क रहें।

मिथुन राशि

आपका दिन ठीक-ठाक बीतेगा। विवाह या पार्टनरशिप में सकारात्मक बदलाव आएंगे, रिश्ते मजबूत होंगे। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न लें, धैर्य रखें।

कर्क राशि

आपका आज का दिन बहुत लकी रहेगा। धन लाभ और यात्रा के योग बनेंगे। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी, परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी से उलझने से आज थोड़ा बचें।

सिंह राशि

आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पंचग्रही योग से कुछ फायदा होगा, लेकिन चुनौतियां भी आएंगी। कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य में सावधानी बरतें, धैर्य रखकर मेहनत करें तो सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

दिन मिला-जुला रहेगा, मेहनत से सफलता पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च टालें। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि

आपका दिन अच्छा बीतेगा। प्रॉपर्टी, जमीन या घरेलू कामों में लाभ होगा। व्यक्तिगत प्रयास सफल रहेंगे, वाणी संयमित रखें और व्यवहार तर्कसंगत बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

आपका दिन सामान्य बीतेगा। धन और बिजनेस में उतार-चढ़ाव संभव है, सावधानी बहुत जरूरी। सेहत का विशेष ध्यान रखें, परिवार से सहयोग मिलेगा लेकिन जोखिम वाले काम आज के लिए टाल दें।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सकारात्मक सोच रखें, यात्रा फायदेमंद रहेगी और मेहनत का फल मिलेगा। वाणी पर थोड़ा नियंत्रत रखें।

मकर राशि

आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में नए अवसर हाथ लगेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

कुंभ राशि

आपका दिन सामान्य बीतेगा। लंबे समय से अटका धन आज वापस मिलने की संभावना है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नए अवसर आज हाथ लग सकते हैं।

मीन राशि

आपका आज का दिन मंगलमय रहेगा, सफलता और खुशियां मिलेंगी। यात्रा और धन लाभ के योग बनेंगे, आध्यात्मिक शांति बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Malavya Rajyog 2026: शुक्र गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, इन 3 राशियों की होगी छप्परफाड़ कमाई, मिलेगी सफलता

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 07:44 IST