Aaj Ka Rashifal: 27 मई को मेष और कुंभ राशि वालें रहें सतर्क, इन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ
Aaj Ka Rashifal 27 May 2025: 27 मई 2026 को मेष से लेकर कुंभ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं कुछ राशियों को जबरदस्त धन लाभ होने वाला है।
Aaj Ka Rashifal 27 May 2025: 27 मई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर किसी राशि के लिए शुभ संकेत दे रहा है तो किसी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आज चंद्रमा कन्या राशि में चित्रा नक्षत्र में विराजमान हैं। वहीं मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में और शुक्र-गुरु मिथुन राशि में मौजूद हैं। ऐसे में कई लोगों को धन लाभ, नौकरी में सफलता और लव लाइफ में खुशियां मिल सकती हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी राशियों का कैसा होने वाला है दिन।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है इसलिए सावधानी से काम करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी का पूरी तरह से साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। अधिकारियों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में दिन बेहद अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ माना गया है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार में लाभ मिलेगा। गणेश जी की पूजा करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की स्थिति पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है इसलिए बजट संभालकर चलें। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा लेकिन कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। साहस और मेहनत का लाभ मिलेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। हालांकि निवेश करने और किसी को पैसा उधार देने से बचने की सलाह दी गई है। धन लाभ के योग बन रहे हैं इसलिए बचत पर ध्यान दें। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के अंदर नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं जिससे मन परेशान रह सकता है। सिर दर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में दूरी बढ़ने से बचें। नौकरी और कामकाज सामान्य रहेंगे। बेवजह चिंता करने से बचें। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने और नए दोनों स्रोतों से पैसा आ सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और यात्रा के संकेत हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा और कारोबार मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों का भाग्य साथ देगा। दुश्मन भी दोस्ती का व्यवहार करेंगे। नई बातें सीखने और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलने के योग हैं। विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत में सावधानी रखें। मां काली की पूजा शुभ रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। परिस्थितियां अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं हैं इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है और वैवाहिक जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और दिन रोमांटिक माहौल में बीतेगा। गणेश जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 27 May 2026 at 07:12 IST