अपडेटेड 26 February 2026 at 07:11 IST
Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आज गुरुवार को इन 5 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: आज गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Rashifal 26 February 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों का आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है।
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके यात्रा के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपके विवाह के योग बनते दिख रहे हैं।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। आपका दिन सुख-शांति लेकर आया है। आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी मुलाकात पुराने मित्र से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में सावधानी बरतें। मानसिक शांति बनाएं रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज क दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उचित परिणाम मिलेंगे। आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। मानिसक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आया है। अगर आप कोई योजना पर काम कर रहे हैं तो किसी को न बताएं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आप किसी चीज का दान जरूर करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपकी वाणी से सभी खुश होंगे।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन स्थान परिवर्तन लेकर आया है। आज आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपना ध्यान जरूर रखें।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्योदय लेकर आया है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नौकरीपेशा जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 07:11 IST