अपडेटेड 25 July 2025 at 06:59 IST
Aaj ka Rashifal: आज ये लोग बोलें सोच समझकर, स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव, जानें 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा
Aaj ka Rashifal: आज यानी 25 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसे जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Aaj ka Rashifal: बता दें कि इन दिनों मंगल और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। आज यानी 25 जुलाई को मुख्य राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हमारा आज का दिन कैसा जाएगा, पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि व्यापार ठीक रह सकता है। प्रेम संतान भी मध्यम है। घरेलू सुख में परेशानी आ सकती है। वहीं यदि आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो दिक्कत हो सकती है। आज के दिन सूर्य को जल जरुर चढ़ाएं।
वृषभ राशि
आज मेहनत का उतना फल नहीं मिलेगा जितना आपने सोचा है। नाक, गला या कान की भी परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान के साथ स्थिति मध्यम है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मिथुन राशि
आज मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी कमजोर है। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कर्क राशि
आज आप कुछ बुझा हुआ महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
आज खर्चे बेहद हो सकते हैं। पार्टनरशिप में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
कन्या राशि
आज कुछ नकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आय में उतार चढ़ावा आ सकता है। यात्रा पर न जाएं। व्यापार ठीक है। प्रेम और संतान के साथ स्थिति मध्यम है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
तुला राशि
आज कोर्ट कचहरी में न जाएं। पिता के स्वास्थ्य पर बेहद ध्यान दें। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम रह सकता है। शनि देव को प्रणाम करना ना भूलें।
वृश्चिक राशि
आज मानहानि हो सकती है। यात्रा पर जाने से भी बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान के साथ भी स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
धनु राशि
आज चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। जीवन साथी के साथ भी स्थिति अच्छी है। प्रेम संतान के साथ स्थिति ठीक है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
आज शत्रुओं पर भारी पड़ सकते हैं। कार्य में विघ्न आ सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति मध्यम रह सकता है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
आज बच्चों की सेहत पर ध्यान जरूर दें। प्रेम संतान जीवन साथी के साथ तू तू मैं मैं हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। व्यापार लगभग ठीक है। शिव जी को आज जल जरुर चढ़ाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 July 2025 at 06:53 IST